Skip to content
September 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

केंद्र व प्रदेश सरकार की जल जीवन मिशन योजना धराशायी।

June 5, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

रुपईडीहा बहराइच। जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य सन् 2024 तक ग्रामीण भारत के सभी घरों में व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना था। इसके क्रियान्वयन हेतु राज्य सरकार ने भी 2016-17 से इसपर काम शुरू किया गया।

इसी योजना को अमली जामा पहनाने के लिए नेपाल सीमा से सटी रुपईडीहा नगर पंचायत में गत 2017 से काम शुरू हुआ। नगर पंचायत के रुपईडीहा गांव व केवलपुर में काम शुरू हुआ।

दोनो स्थानो पर टंकियां बन गयी। पाइप डालने वाले ठेकेदार ने गत 2020-21 में रुपईडीहा गांव, चिकवन टोला, घसियारन टोला, रामजानकी नगर व आदर्श नगर आदि क्षेत्रों में बीच रोड के खड़ंजे उखाड़ लिए। उसके नीचे पाइप डाल दिये। खड़ंजे भी नही लगाए व काम छोड़कर चला गया। रुपईडीहा गांव में 5 ट्यूबवेल बोर हो गए। बताया गया कि 3 बोर होने बाकी हैं।

स्थानीय थाने में गत 7 मई 2022 को जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने क्षेत्र वासियो के साथ बैठक की थी। लोगो ने इस संबंध मंत्री महोदय से शिकायत भी की थी। तत्कालीन जिलाधिकारी बहराइच डॉ दिनेश चंद व मंत्री महोदय ने लोगो को पेयजल उपलब्ध कराने का वादा किया था। नगर पंचायत के लोग अभी भी शुद्ध पेयजल की आस लगाए बैठे हैं। रुपईडीहा गांव में निर्मित पानी की टंकी मुंह चिढ़ा रही है।

पाइप लाइन जर्जर होती जा रही है। जिम्मेदारों ने धन खपाने के बाद परियोजना की ओर पलट कर नही देखा। नगर पंचायत के जागरूक नागरिकों ने कई बार अधिकारियों से लिखकर व मिलकर इस परियोजना को अमली जामा पहनाने के लिए कहा। संबंधित अधिकारी आश्वासनों की घुट्टी ही पिलाते रहे। नगर पंचायत के केवलपुर वार्ड में टंकी बन गयी, सर्विस लाइन बिछ गई, टोटियों से पानी पहुंचाया गया। परंतु न वहां वाटर है न् ही सप्लाई है।

ब्लॉक नवाबगंज की गांव सभा माधवपुर निदौना, शिवपुर मोहरनिया, रंजीतबोझा, पचपकरी, गोकुलपुर, सहजना व जैतापुर, लखइहा सहित दर्जनों गांवों में आधा अधूरा काम हुआ है। कहीं भी लोगो को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नही है। आधा अधूरा काम कर ठेकेदार यहां से चलते बने। हां यह जरूर हुआ है कि गांवो में खड़ंजे खोदकर पाइप डाल दिये गए। उजड़े खड़ंजों पर लोग ठोकर खाकर गिरते पड़ते चल रहे हैं।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
5/6/2024

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें