Skip to content
September 7, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

मिहींपुरवा बहराइच तहसील मिहीपुरवा के ग्राम झाला में मंगलवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे छह लोगों के मकान जलकर राख हो गए ?

June 5, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

झाला में आग से छह किसानों के घर जले


मिहींपुरवा बहराइच तहसील मिहीपुरवा के ग्राम झाला में मंगलवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे छह लोगों के मकान जलकर राख हो गए लगभग 5 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं मिहींपुरवा तहसील के मोतीपुर थाना अंतर्गत ग्राम झाला में सुबह लगभग 10 बजे गांव के भागीरथ पुत्र राम विलास के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई

और देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन चल रही हवाओं के चलते ज्वाला पुत्र राम विलास, बनवारी, संतोष, अमिरका पुत्र काशी राम और अनारा देवी पत्नी बीरबल के मकान जलकर राख हो गए पांच लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाया आग लगने की सूचना मिलने पर तहसीलदार अंबिका चौधरी, कानूनगो राममनोरथ, लेखपाल दुर्गेश श्रीवास्तव, धमेंद्र कुमार वर्मा,जालिमनगर चौकी प्रभारी दिवाकर तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे राजस्व टीम ने रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को भेज दी है तहसीलदार अम्बिका चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट भेज दी गयी है शीघ्र ही अहेतुक सहायता प्रदान की जायेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें