Skip to content
September 7, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

नदी में नहाने के पश्चात सेल्फी लेने के दौरान सरयू नदी में डूबा किशोर

June 8, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

इस घटना से आहत किशोर के चाचा की हार्ट अटैक से हुई मौत

नानपारा, बहराइच तहसील नानपारा क्षेत्र सरयू नदी के तकियाघाट पुल के बगल में नदी में नहाकर नदी मे पडे ड्रम पर खड़े होकर सेल्फी लेते समय 15 वर्षीय किशोर आमिर पुत्र जुगरु निवासी गुरघुटटा थाना कोतवाली नानपारा शुक्रवार को चार बजे दिन में नदी में डूबने से मौत हो गयी बतादें की आमिर अपने चाचा ,बहनों व परिजनों को साथ लेकर समैसा दरगाह फातिहा करवाने गया था वापसी में तेज गर्मी पड़ने के कारण नदी में नहाने के लिये

अपना ई – रिक्शा पुल पर खड़ा कर नदी में नहाने चला गया उसी दौरान नहाने के पश्चात ड्रम पर खड़े होकर सेल्फी लेने के दौरान गहरे पानी मे गिर जाने से डूब गया आज सुबह 8:30 बजे स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद आमिर का शव बरामद हुआ मौके पर हल्का पुलिस बल के साथ तहसीलदार नानपारा क्षेत्रीय लेखपाल सहित राजस्व विभाग की टीम व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे शव को पोस्टमार्टम हेतु बहराइच भेज दिया गया है।

इस घटना से आहत मृतक के चाचा कलीम 50 वर्ष निवासी गुरघुटटा का भी शुक्रवार 7 बजे करीब हृदयाघात के कारण मौत हो गयी पूरे परिवार में गाँव मे इस घटना से कोहराम मच गया मृतक के पिता 60 वर्षीय जुगरु भी बीमार चल रहे हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें