Skip to content
September 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

रुपईडीहा बहराइच। नेपाल सीमा से सटे ब्लॉक नवाबगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत विशुनापुर में पति कोटेदार है व उसकी धर्मपत्नी ग्राम प्रधान है।

June 13, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

पत्नी प्रधान पति कोटेदार, सो रहे जिम्मेदार

रुपईडीहा बहराइच। नेपाल सीमा से सटे ब्लॉक नवाबगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत विशुनापुर में पति कोटेदार है व उसकी धर्मपत्नी ग्राम प्रधान है। पीड़ित ग्रामीणों का आरोप है कि कई शिकायती पत्र संबंधित अधिकारियों के पास भेजे गए हैं।

परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। शासनादेश के अनुसार ग्राम प्रधान के परिवार का कोई सदस्य कोटेदार सहित किसी लाभ के पद पर नही हो सकता। उक्त कोटे की दुकान अवैध रूप के चलवाई जा रही है। ग्रामवासी राम बहोरि, तेजी राम, राम प्रजापति व आत्माराम वर्मा आदि ने बताया कि कोटेदार रहते हुए मोहम्मद हनीफ ने अपनी पत्नी मेहरून्निशा को प्रधानी का चुनाव लड़वाया व फ्री राशन सहित अनेक प्रलोभन देकर चुनाव जीत लिया। कोटेदार ने पीडीएस दुकान से त्यागपत्र भी नही दिया। संबंधित विभागीय अधिकारियों सहित उच्चधिकारियों को इसकी खबर है।

प्रधान प्रतिनिधि कोटेदार मोहम्मद हनीफ इसी दबंगई के बल पर खाद्यान वितरण में घटतौली करता है। शिकायती पत्र में यह भी लिखा गया है कि 5 किलो खाद्यान प्रति कार्ड से काटकर वितरण किया जाता है। गत 2 माह से लाभार्थियों के अंगूठे लगवा लिए व खाद्यान का वितरण नही किया गया। शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने लिखा है कि यह कोटा निरस्त कर नया कोटेदार चयन किया जाए।

क्या कहते हैं संबंधित अधिकारी

ग्रामीणों ने जब पत्रकारों को शिकायती पत्र की प्रति उपलब्ध कराई तो उपजिलाधिकारी नानपारा अश्विनी पांडेय ने बताया कि यह कोटा तो है। आप इस संबंध में तहसील पूर्ति अधिकारी से बात कर लीजिए। जब पूर्ति अधिकारी नानपारा नितिन पटेल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया तो बिल्कुल अवैध है। मेरे संज्ञान में था ही नही मैं शीघ्र ही इसकी जांच कर आवश्यक कार्यवाही करूंगा।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
13/6/2024

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें