div class=”f3e032cb”
div class=”f46ba790″लखनऊ के विभूतिखंड में रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह से डैमेज हो गई। गनीमत रही कि कार चालक ने सीट बेल्ट लगाया था, जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। कार चालक को सिर में चोट आई है, जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
वहीं, कार को टक्कर मारने के बाद चालक रोडवेज बस सहित मौके से फरार हो गया। बस बहराइच डिपो की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस चालक के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″गुरुवार सुबह गोमती नगर में हुए सड़क हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया।div
divdiv
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे बहराइच डिपो की बस कमता की तरफ जा रही थी। तभी कार UP32 EG2527 हाईकोर्ट की तरफ से आ रही थी। चौराहे पर ही बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। बस में सवारियां भी थीं और बस चालक मौके से गाड़ी सहित फरार हो गया।
दुर्घटना की वजह से सरकारी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है लेकिन ड्राइवर पूरी तरह सुरक्षित है। बताया जा रहा है घटना के वक्त सिग्नल फ्री था। इस दौरान पहले निकलने के चक्कर में यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



