Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में गुरुवार देर रात प्रेमिका ने प्रेमी को होटल में मिलने के लिए बुलाया।

June 15, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”पुलिस ने आरोपी प्रमिका को गिरफ्तार कर लिया है। - Dainik Bhaskardiv
div class=”f46ba790″पुलिस ने आरोपी प्रमिका को गिरफ्तार कर लिया है।div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ में गुरुवार देर रात प्रेमिका ने प्रेमी को होटल में मिलने के लिए बुलाया। शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी का हाथ-पैर बांध कर पिटाई की। फिर चाकू से गला रेतकर फरार हो गई। लड़के के चीखने की आवाज सुनकर होटल कर्मचारी कमरे में पहुंचे। देखा लड़का खून से लथपथ तड़प रहा था।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

होटल मैनेजर ने सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को घटना का जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लड़के को केजीएमयू में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने लड़के की मां की शिकायत पर प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमिका नर्स का काम करती है। ​​​​​घटनाा खुर्दही बाजार के एआर होटल की है।

div class=”f3e032cb “चाकू लगने के बाद अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे बोलने में दिक्कत हो रही है।div
div class=”f46ba790″चाकू लगने के बाद अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे बोलने में दिक्कत हो रही है।div
divdiv

कमरा नंबर 207 में रुके थे दोनों

प्रेमिका का नाम रेनू बताया जा रहा है, जबकि प्रेमी का नाम अंकित है। गोसाईंगंज का रहने वाला अंकित इलेक्ट्रिशियन है। लड़के की मां मंजू देवी ने बताया, गुरुवार को रेनू ने बेटे को कॉल कर खुर्दही बाजार के एआर होटल में मिलने के लिए बुलाया था।

कमरा नंबर 207 बुक कर अंकित व रेनू रुके थे। शुक्रवार तड़के चार बजे शादी की बात को लेकर रेनू का अंकित से झगड़ा हो गया। इसपर रेनू ने अंकित के हाथ पैर बांध दिए और गले पर चाकू से कई वार किए। फिर वहां से भाग निकली।

रेनू को होटल से अकेला निकलते देख होटल कर्मचारी को शक हुआ। कमरे से चीखने की आवाज आ रही थी। कर्मचारी कमरे में पहुंचे तो अंकित खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था।

शादी से इनकार पर चिढ़ी थी रेनू

इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र ने बताया- आरोपी रेनू नर्स है। चांद सराय बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की निशानदेही पर बेड के नीचे से चाकू बरामद किया गया है।

पर्स में रखकर लाई थी चाकू

पूछताछ में पता चला कि रेनू अंकित से शादी करना चाह रही थी। लेकिन अंकित शादी नहीं करना चाह रहा था। शादी से इनकार करने पर रेनू भड़क गई और हमला कर दिया। आरोपी रेनू अंकित को जान से मारने के इरादे से होटल आई थी। उसके पर्स में चाकू रखा था। जब उसने शादी से मना किया तो रेनू ने अचानक हमला कर दिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें