div class=”f3e032cb”
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
हजरतगंज इलाके में 28 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। युवक गोमती रेजीडेंसी में सुरक्षा कर्मचारी की नौकरी करता था। देर रात से घर नहीं आया था। शनिवार की सुबह 6 बजे युवक का शव छत पर मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
जानकारी के मुताबिक अमित पाण्डेय (30) पुत्र सत्येंद्र पाण्डेय गोमती रेजीडेंसी में गार्ड व क्लीनर की नौकरी करता था। परिसर में अपनी बीवी और बच्चों के साथ रहता था। शुक्रवार रात से घर नहीं आए थे। सुबह पत्नी ने कॉल किया तो रिसीव नहीं हुआ। इस उसने आसपास तलाश शुरू की तो अमित मृत अवस्था में छत पर मिला।
घबराई पत्नी से तुरंत घरवालों को फोन से सूचना दी। परिजनों ने अमित को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मौके से पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। उसके शव पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं।
परिजनों ने हत्या का अशंका जताई है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्टर आने के बाद कुछ साफ हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।

