Skip to content
September 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

सीबीआइ के आदेश पर फ्रीज बैंक खातों को खुलवाने के लिए जालसाजों ने एक बार फिर प्रयास किया।

June 16, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”div

सीबीआइ के आदेश पर फ्रीज बैंक खातों को खुलवाने के लिए जालसाजों ने एक बार फिर प्रयास किया। पीएनबी बैंक को सीबीआइ का फर्जी लेटर भेज कर आठ खाते अनफ्रीज करने के लिए कहा। जांच में लेटर फर्जी पता चलने पर लखनऊ के गोमतीनगर थाने में विवेकखंड शाखा प्रबंधक अजय पांडेय ने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce” data-google-query-id=””
div id=”google_ads_iframe_/28928716/Bhaskar/Article/M.DAB_AS_MID_300x250_0__container__”div
div
div

इससे पहले ऐसा ही मुकदमा 24 मई को एचएएल शाखा प्रबंधक ने गाजीपुर थाने में कराया था। विवेकखंड शाखा के मुख्य प्रबंधक अजय पांडेय ने बताया कि सीबीआइ ने सेंचुरी एल्कोवेव, एसोसिएटेड ट्रेडर्स, सेंचुरी वाइन लिकर्स, तिवारी ब्रदर्स, शान ए अवध बीयर बार के साथ रोशनी त्रिपाठी, सुधीर त्रिपाठी के खाते फ्रीज करवाए थे।

इन खातों को अनफ्रीज करने के लिए 12 अप्रैल को सीबीआइ का एक लेटर बैंक में रिसीव हुआ। इस पर सीबीआइ इंस्पेक्टर अमित त्रिपाठी के हस्ताक्षर थे। लेटर में लिखा था कि सीबीआइ की जांच में फ्रीज किए गए खातों में आपत्तिजनक ट्रांजेक्शन नहीं मिले हैं, इसलिए इन्हें अनफ्रिज कर दिया जाए।

इसके बाद रोशनी, सुधीर त्रिपाठी ने केवाइसी अपडेट देते हुए सौ रुपये का ट्रांजेक्शन कर खाता शुरू करने का प्रयास किया, जो सफल नहीं हो सका। इस बीच सीबीआइ की ओर से लेटर फर्जी होने की पुष्टि कर दी गई। इसके बाद अजय पांडेय ने गोमतीनगर थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि रोशनी त्रिपाठी, सुधीर त्रिपाठी, फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर अमित कुमार समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें