Skip to content
September 7, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

तेंदुए के हमले निरंतर जारी, आज फिर तेंदुए के हमले में 30 वर्षीय किसान हुआ घायल।

June 17, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

 

मेडिकल कॉलेज बहराइच किया गया रिफर।


मदन पोरवाल

मिहीपुरवा बहराइच
कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में तेंदुए के हमले निरंतर जारी है, तेंदुआ के हमले में हो रही मौतो के साथ घायलों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।

जबकि वन विभाग जागरूकता कार्यक्रम के तहत हमेशा लोगों को जागरूक करती है कि जंगल की तरफ कभी अकेले न जाए। आज लगातार चौथे दिन फिर खेत में काम कर रहे हैं 30 वर्षीय किसान जितेंद्र पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम अपने वाहन से घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर लेकर आई, उपचार के बाद घायल युवक को मेडिकल कॉलेज बहराइच रिफर कर दिया गया।

कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र अंतर्गत मुर्तिहा रेंज के सेमरी घटही के निंबिया पुरवा गांव निवासी जितेंद्र पुत्र कृपाराम उम्र 30 वर्ष आज रविवार सुबह खुटेहना जंगल से सटे खेत में कार्य कर रहा था। तभी अचानक जंगल से निकल कर आए तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया।

तेंदुए को हमला करता देख प्रदीप जोर-जोर से चिल्लाने लगा । तभी आसपास खेत में काम कर रहे किसान युवक को बचाने दौड़े, फिर तेंदुआ घायल किसान को छोड़ जंगल की तरफ भाग गया। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई सूचना पर तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल किसान को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद, मेडिकल कॉलेज बहराइच रिफर कर दिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें