Skip to content
September 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

गोपिया नहर में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत।

June 19, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

मदन पोरवाल

मिहींपुरवा बहराइच
मोतीपुर थाना अंतर्गत नगर पंचायत मिहींपुरवा के मोतीपुर निवासी विनोद पुत्र गजराज उम्र 30 वर्ष की नहर में नहाने के दौरान डूब कर मौत हो गई।

तहसील मोतीपुर अंतर्गत नगर पंचायत मिहींपुरवा के मोतीपुर निवासी विनोद पुत्र गजराज उम्र 30 वर्ष अपने भाई अजय के साथ गोपिया बैराज नहर पर नहाने गया था।

विनोद नहाने के लिए नहर में कूदा किंतु पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण वह गहरे पानी में डूब गया। भाई अजय विनोद को डूबता देख आसपास लोगों से मदद के लिए चिल्लाने लगा। आवाज सुन काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए ।प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना लगभग 3:00 बजे के आसपास की है।

सूचना तहसील प्रशासन व मोतीपुर पुलिस को दी गई। सूचना पर तत्काल तहसीलदार अंबिका चौधरी एवं मोतीपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। और गोताखोरों की मदद से लगभग 2 घंटे बाद डूबे युवक के शव को बाहर निकाला गया, पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच भेजा जा रहा है। इस दुखद घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें