Skip to content
September 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में 5 मंजिला दो मस्जिदों और एक मदरसे को प्रशासन ने मंगलवार देर रात ढहा दिया।

June 19, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ में 5 मंजिला दो मस्जिदों और एक मदरसे को प्रशासन ने मंगलवार देर रात ढहा दिया। अकबरनगर फेज-2 में की इन मस्जिदों को ढहाने का काम रात 12.30 से 3.30 बजे तक चला। इसके लिए 8 बुलडोजर लगे थे। पहले मस्जिदों के ग्राउंड फ्लोर की दीवारों को खोखला किया गया। धीरे-धीरे सारे पिलर तोड़े गए। आखिरी में केवल एक पिलर बचा था, बुलडोजर से इसे धक्का देते ही पूरी मस्जिद भरभराकर गिर गई।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

मस्जिदों को गिराने के दौरान सिर्फ पुलिस और प्रशासन के लोग मौजूद रहे। बाहरी लोगों को हटा दिया गया। सुरक्षा को देखते हुए वहां से गुजरने वाले फ्लाईओवर का एक हिस्सा भी बंद कर दिया गया। दोनों मस्जिद और मदरसे को गिराने में करीब 4 घंटे लगे। इन दोनों मस्जिदों को सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से 2016-17 में बनवाया गया था।

मस्जिद गिराए जाने की 3 तस्वीर

div class=”f3e032cb “बुलडोजर से सबसे पहले मस्जिद की ग्राउंड फ्लोर के पिलर को तोड़ा गया।div
div class=”f46ba790″बुलडोजर से सबसे पहले मस्जिद की ग्राउंड फ्लोर के पिलर को तोड़ा गया।div
div class=”f3e032cb “आखिरी पिलर को तोड़ते ही पूरी मस्जिद भरभराकर गिर गई। काफी देर तक वहां धूल का गुबार उठता रहा।div
div class=”f46ba790″आखिरी पिलर को तोड़ते ही पूरी मस्जिद भरभराकर गिर गई। काफी देर तक वहां धूल का गुबार उठता रहा।div
div class=”f3e032cb “मस्जिद और मदरसों को गिराने के दौरान एरिया को सील कर दिया था।div
div class=”f46ba790″मस्जिद और मदरसों को गिराने के दौरान एरिया को सील कर दिया था।div
divdiv

मस्जिद की नींव की खुदाई की गई

मस्जिदों को गिराने की तैयारी प्रशासन ने मंगलवार शाम 4 बजे शुरू कर दी थी। मस्जिद और मदरसे के पास से मलबे को हटाया गया। फिर दो तरफ से नींव की खुदाई की गई। इससे मस्जिद की नींव कमजोर हो गई। एक-एक पिलर को तोड़ा गया। एक तरफ ऊंचा स्लैब बनाया गया। फिर आखिरी पिलर को तोड़ते ही मस्जिद गिर गई।

एलडीए के इंजीनियर ने बताया कि तीनों बिल्डिंग की हाइट ज्यादा थी, ऐसे में नॉर्मल तरीक से तोड़ने में काफी वक्त लग जाता। इसलिए, इस तकनीक का इस्तेमाल किया गया।

मोबाइल से शूट करने पर पाबंदी, प्रशासन ने ड्रोन से शूट किए वीडियो

प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान ​​​​​वहां मौजूद ​​एलडीए और पुलिस कर्मचारियों के मोबाइल निकालने और शूट करने पर पाबंदी लगा दी थी। प्रशासन को आशंका थी कि अगर तुरंत वीडियो सर्कुलेट हुआ तो कार्रवाई में दिक्कत आ सकती है। हालांकि, प्रशासन ने खुद ड्रोन से वीडियो शूट करवाए थे।

div class=”f3e032cb “मंगलवार को अवैध तरीके से बने दो मंदिरों को भी तोड़ा गया।div
div class=”f46ba790″मंगलवार को अवैध तरीके से बने दो मंदिरों को भी तोड़ा गया।div
divdiv

दो मंदिरों को भी बुलडोजर से तोड़ा गया

मंगलवार दिन में अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन ने अकबरनगर में दो मंदिरों को भी बुलडोजर से तोड़ दिया था। एक बड़ा मंदिर था, जबकि दूसरा छोटा। प्रशासन का दावा है कि दोनों मंदिर अवैध तरीके से अतिक्रमण करके बनाए गए हैं।

24.5 एकड़ जमीन को मुक्त कराया गया

अकबरनगर फेज-एक और फेज-दो में अब अवैध अतिक्रमण पूरी तरह से तोड़ दिया गया। यहां अवैध रूप से बने 1,169 आवास और 101 कॉमर्शियल निर्माण ध्वस्त किए गए। भीखमपूरा इलाके में भी कुछ स्थायी निर्माण तोड़े गए। कुल 1,321 स्थायी निर्माण के साथ करीब 1,800 अवैध निर्माण को तोड़ा गया। करीब 24.5 एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। अब 1500 टन से ज्यादा मलबा हटाने का काम शुरू किया जाएगा।

इको टूरिज्म का हब बनाएगी योगी सरकार

योगी सरकार अकबरनगर में ईको टूरिज्म हब बनाने की तैयारी में है। इसको लेकर सिंचाई विभाग को निर्देश दिया गया है। करीब 25 किलोमीटर के दायरे में कुकरैल रिवर फ्रंट को डेवलप किया जाएगा। इसमें 30 लाख से ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे।

चिड़ियाघर को शिफ्ट किया जाएगा

लखनऊ के चिड़ियाघर को भी इसी जगह शिफ्ट करने की प्लानिंग है। अकबरनगर को खाली कराने के लिए पिछले एक साल से अभियान चल रहा था। कार्रवाई के खिलाफ अकबरनगर के लोग हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गए। सुप्रीम कोर्ट से भी लोगों को कोई मदद नहीं मिली थी। कोर्ट ने कहा था कि योगी सरकार की कार्रवाई सही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें