div class=”f3e032cb”

div
लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान तमंचा लेकर फायरिंग करने वाले 17 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना तब सामने आई जब पार्टी के दौरान छत पर खड़े होकर फायरिंग करते हुए नाबालिग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
चिनहट पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाबालिग को उसके निवास से पकड़ा। वायरल वीडियो में नाबालिग को सिगरेट पीते और गाने की धुन पर शराब पार्टी के दौरान तमंचे से फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है।
पुलिस ने जांच के बाद पाया कि इस घटना में अन्य साथियों की कोई भूमिका नहीं थी। सभी को रिलीफ दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो।
इस घटना ने स्थानीय समुदाय में चिंता पैदा कर दी है और लोगों ने सोशल मीडिया पर इस प्रकार के असामाजिक व्यवहार की निंदा की है। पुलिस ने अपील की है कि अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



