Skip to content
September 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

भयावह होता जा रहा बार्डर पर ड्रग का कारोबार-गुरुंग।

June 24, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

एफडीडीआर नेपाल ने आयोजित की संगोष्ठी।

रुपईडीहा बहराइच। फेडरेशन आफ ड्रग डिमांड रिडक्शन नेपाल की बांके शाखा ने इंडो नेपाल बार्डर पर भारत नेपाल के सीमावर्ती शसस्त्र बलों व प्रशासनिक अधिकारियों की एक गोष्ठी आयोजित की गई।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लाल बहादुर गुरुंग सहायक जिलाधिकारी बांके ने संगोष्ठी की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि रुपईडीहा नगर पंचायत के चेयरमैनडॉ उमाशंकर वैश्य थे। वक्ताओं ने भारतीय क्षेत्र में बिक रही स्मैक व नशीली दवाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए इनकी रोकथाम के सुझाव दिए।

नेपाली क्षेत्र से आ रही चरस व अफीम पर भी वक्ताओं ने चिंता व्यक्त की। इस भारत नेपाल क्रॉस बार्डर एन्टी ड्रग जनचेतना व संगोष्ठी में आपसी सहयोग कर ड्रग के थोक कारोबारियों पर प्रभावी ढंग से कार्यवाही करने की बात भी वक्ताओं ने कही। डॉ उमाशंकर वैश्य ने कहा कि दोनों देशों में युवा युवतियां ड्रग एडिक्ट होते जा रहे हैं। जो अत्यंत चिंता जनक है।

जबतक समाज में इसके विरुद्ध जनचेतना जागृत नही होगी यह असमाजिक कृत्य बंद नही होगा। बांके के डीएसपी व पुलिस प्रवक्ता नारायन डांगी ने कहा कि पुलिस निरंतर ड्रग कारोबारियों को पकड़ रही है व प्रभावी कार्यवाही करने को तत्पर है। एसएसबी के इंस्पेक्टर अनूप रावल ने कहा कि इसे रोकने के लिए जनसहयोग आवश्यक है।

नेपाल पुलिस के इंस्पेक्टर यम बहादुर बूढ़ा मगर ने कहा कि कर्णाली प्रदेश के 10 जिलों में जो भी स्मैक सहित लोग पकड़े गए हैं उन सभी ने स्वीकार किया है कि हम रुपईडीहा से ही स्मैक खरीद कर लाये हैं। रुपईडीहा से स्मैक काठमांडू सहित पर्वतीय जिलों में पहुंच रही है। रुपईडीहा थाने के एसआई विजय कुमार ने कहा कि पुलिस लगातार मादकपदार्थो के विरुद्ध अभियान चला रही है।

इसे और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्णलाल चुके, कृष्ण अधिकारी व विजय मित्तल सहित अनेकों संघ संस्थाओं के लोग मौजूद रहे। बांके जिले की समुदाय पुलिस विंग की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन सुधार ग्रह के संचालक अभिराज क्षेत्री ने किया।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
24/6/2024

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें