Skip to content
September 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ की विकास नगर पुलिस ने दो चैन स्नेचर को गिरफ्तार किया।

June 25, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”div

लखनऊ की विकास नगर पुलिस ने दो चैन स्नेचर को गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से एक टीवीएस अपाचे बाइक और लूटी हुई चेन मिली है। दोनों आरोपी ज्वैलरी कारीगर हैं। आरोपी लूटी हुई चेन बेचने के फिराक में खड़े थे। तभी पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

जानकारी के मुताबिक विकास नगर की रहने वाली जीवंती जोशी पत्नी स्वर्गीय जनार्दन जोशी की 9 जून शाम 6 बजे दो बदमाश चेन लूटकर चले गए थे। वह स्पेंसर से अपने घर जा रही थी तभी सेक्टर-3 आरएलबी स्कूल के पास दो बाइक सवार आए और गले की चेन खींचकर फरार हो गए। छीनाझपटी में आधी चेन महिला के पास रह गई। वहीं आधी बदमाश लेकर भाग गए। छीनाझपटी में महिला को चोट भी लगी थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की।

div class=”f3e032cb “बदमाश के पास से मिली लूटी हुई चेन।div
div class=”f46ba790″बदमाश के पास से मिली लूटी हुई चेन।div

मंगलवार को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना दो व्यक्तियों की सूचना मिली। वह सेक्टर-3 सचिवालय कॉलोनी के पास खड़े हैं। जो सड़क रिंग रोड की तरफ जाती है। मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम रवाना हुई। वहां पहुंचने पर देखा दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं।

जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान फैजुल्लागंज मेहंदी लॉन, मड़ियांव के रहने वाले शिव सोनी (26) पुत्र कुलदीप सोनी और गडरियापुरवा जानकीपुरम के रहने वाले अभिषेक सोनी (22) पुत्र लालता प्रसाद सोनी के रूप में हुई। पुलिस की तलाशी लेने पर एक सोने की चेन मिली।

मोटरसाइकिल का पेपर मांगने पर वह दिखा नहीं पाए। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया 15 दिन पहले उन्होंने सेक्टर-3 इलाके में महिला से चेन लूटी थी। जो टूट गई थी। तब से वह लोग उसे बेचने का प्रयास कर रहे हैं। टूटी चेंन होने की वजह से बिक नहीं पा रही है। वहां खड़े होकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों से अन्य मामलों की भी पूछताछ कर रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें