Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की हुई मौत।

By admin · June 26, 2024 · 1 min read

परिजनों में मचा कोहराम ,मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज बहराइच भेजा गया।

मिहीपुरवा बहराइच
अपने परिजनों के साथ खेत में कार्य कर रहे बालक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

तहसील मोतीपुर के थाना सुजौली अंतर्गत इंडो नेपाल सीमा के निकट जनजातीय गांव फकीरपुरी निवासी रामनिवास पुत्र अजीत कुमार उम्र 12 वर्ष आज दिन बुधवार की सुबह अपने भाई और पिता के साथ खेतों में खेती का कार्य कर रहा था।

इस दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान से तेज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई ,तभी खेत में खेती का कार्य रहे परिजनों के निकट अचानक आकाशीय बिजली आकर गिरी, परिजनों के साथ खेत में काम कर रहा 12 वर्षीय रामनिवास आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया।

आनन फानन में परिजन बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज बहराइच भेज दिया।

और खबरें