Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लगातार 4 वर्षों से आ रही बाढ़ के चलते गड्ढे में तब्दील हुई सड़क।

By admin · June 26, 2024 · 1 min read

वर्षों बीतने के बावजूद नहीं हुआ सुजौली नौकापुरवा


मिहीपुरवा बहराइच
लगातार 4 वर्षों से आ रही बाढ़ के चलते गड्ढे में तब्दील हुई सड़क, इस सड़क मार्ग पर आठ गांवों के हजारों ग्रामीणो का है आवागमन।

तहसील मोतीपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सुजौली से नौकापुरवा ,धनियाबेली, जंगल गुलरिहा समेत 8 गांव की तरफ जाने वाला सड़क मार्ग बदहाल स्थिति में है क्षेत्रीय ग्रामीणों के मुताबिक पिछले 4 सालों से लगातार आ रही बाढ़ के चलते मुख्य सड़क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। जिसके चलते आए दिन हादसे भी होते रहते हैं।

ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की है। लेकिन वर्षों बीतने के बावजूद अब तक सड़क निर्माण कार्य नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है अगर सड़क निर्माण हो जाए तो इन समस्याओं से निजात मिल सकती है।

और खबरें