Skip to content
September 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में सूने घरों की रेकी कर चोरी की वारदात करने वाले गैंग के 2 चोरों को गिरफ्तार किया है।

June 29, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में सूने घरों की रेकी कर चोरी की वारदात करने वाले गैंग के 2 चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी का समान और हजारों रूपए की नकदी बरामद की है। दोनों के पकड़े जाने से चोरी की चार वारदात का खुलासा हुआ है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

ADCP साउथ शशांक सिंह ने शुक्रवार को ACP कृष्णानगर विनय कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में प्रेस कांफ्रेंस की। बताया कि इलाके में लगातार हो रही चोरियों के खुलासा के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीम सभी चोरी के मामलों को दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी। इस दौरान शुक्रवार को पुलिस टीम ने कृष्णा नगर इलाके से दो चोरों को दबोच लिया।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रमिल थारू पुत्र जमील थारू निवासी 551क/344 और रहिल पुत्र रईस निवासी 551 क/344 ढोल वाली गली नट बस्ती आजाद नगर थाना कृष्णानगर बताया। पुलिस ने इनके पास से चार चांदी के सिक्का,दो जोडी बिछिया,एक कटोरी,एक चम्मच, एक गिलास,एक जोडी पायल,एक सोने की नथिया, एक हाय सहित ग्यारह हजार छ: सौ रूपये नकद बरामद किया हैं।

दोनों ने बताया कि वह इलाके में लगातार घूम घूम कर फेरी लगाने के बहाने ताला बंद घरों की रेकी कर चोरी की वारदात करने के बाद किसी को शक न हो इस वजह से अलग-अलग रास्तों से निकलते थे। एसीपी विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि गैंग में अन्य शामिल युवकों की तलाश की जा रही हैं। आरोपी रमिल थारू पर स्थानीय थाने में एक मारपीट का मुकदमा दर्ज था। इन दोनों के पकड़े जाने से चोरी की चार घटनाओं का खुलासा हुआ है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें