Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

एसडीएम की मौजूदगी में आयोजित हुई सुजौली में शांति कमेटी की बैठक

July 1, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

आगामी त्यौहार व नए कानून को लेकर बैठक का हुआ आयोजन

थाना प्रभारी सुजौली सौरभ सिंह समेत मीडिया कर्मी और धर्मगुरु रहे मौजूद।

मिहीपुरवा बहराइच
सुजौली थाना परिसर में नए कानूनों के बारे में जानकारी और त्योहारों को लेकर एसडीएम संजय कुमार की मौजूदगी में शांति कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।

शांति कमेटी की बैठक के दौरान एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि आगामी त्योहार सावन महीना , मुहर्रम पर्व को शांति के साथ मनाए,
मुहर्रम और सावन महीने में निकलने वाले जुलूस और कावंर यात्रा को लेकर ग्राम प्रधानों और धर्मगुरुओं से जानकारी ली गई। और आगामी त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने को कहा गया।

इस दौरान एसडीएम संजय कुमार ने कहा की आगामी त्योहारों में खलल डालने वाले अराजक तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा। इस दौरान थाना प्रभारी सुजौली सौरभ सिंह ने कहा कि आने वाले समय में सावन महीना और मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए, मीटिंग के पश्चात एसडीएम मोतीपुर थाना प्रभारी सौरभ सिंह , प्रधान राजेश गुप्ता सुजौली ईदगाह कर्बला के पास भी गए और वहां की रोड की स्थिति का जायजा लिया।

बैठक के दौरान ,वन दरोगा अनिल कुमार ,विद्युत विभाग से जितेंद्र कुमार,अजय कुमार, ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता,बाजपुर बनकटी प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप,राम खेलावन पाल,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कारीकोट केशवराम,राम चंदर,,अवधराम यादव,गुलाम वारिस,अखिलेश,विनोद मिश्रा,क्रांति मिश्रा,मसीउल्ला, मटरू ,आजाद के साथ काफी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें