Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

बिजली संकट को लेकर मंत्री और ऊर्जा विभाग के सभी दावे खोखले साबित हो रहे है।

July 1, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″बिजली संकट को लेकर मंत्री और ऊर्जा विभाग के सभी दावे खोखले साबित हो रहे है। राजधानी में रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक करीब 7 लाख से ज्यादा की आबादी को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। इंदिरा नगर, गोमती नगर, महानगर नगर, आलमबाग, आशियाना, उतरठिया, ठाकुरगंज, बालागंज, गोमती नगर विस्तार समेत शहर में करीब 50 से ज्यादा ज्यादा इलाकों में बिजली का आना जाना लगा रहा। सबसे ज्यादा समस्या इंदिरा नगर और गोमती नगर में रही।div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce” data-google-query-id=””
div id=”google_ads_iframe_/28928716/Bhaskar/Article/M.DAB_AS_MID_300x250_1__container__”div
div
div

ट्रांसमिशन में आई खराबी तो अंधेरा में डूबा इंदिरा नगर

इंदिरानगर ट्रांसमिशन उपकेंद्र में रविवार रात 10 बजे खराबी आ गई। इसकी वजह से इंदिरा नगर न्यू उपकेंद्र, अमराई गांव, सुगामऊ और महिला पॉलीटेक्निक उपकेंद्र ठप हो गए। इसकी वजह से तकरोही, चांदन, मुलायम नगर, मायावती कॉलोनी, इस्माइलगंज, हरिहरनगर, गाजीनगर, आशुतोष विहार, राधिका पुरी, शिवनगरी सहित आसपास की करीब एक लाख आबादी अंधेरे में डूब गई।

हालांकि लेसा की तरफ से दूसरे स्रोत से सप्लाई नॉर्मल करने की कोशिश की गई लेकिन दूसरे उपकेंद्र पहले से ओवरलोड थे। ऐसे में फौरी राहत भी ठीक से नहीं मिल पाई। स्थिती यह थी कि इंदिरा नगर ओल्ड से जुड़े इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई। रात 11 बजे सप्लाई नॉर्मल करने का दावा किया गया लेकिन ईस्माइलगंज द्वितीय वार्ड के पूर्व पार्षद आरपी सिंह ने बताया कि रात एक बजे के बाद भी समस्या बनी रही। उन्होंने बताया कि गर्मी आते ही वार्ड की करीब 1 लाख से ज्यादा की आबादी को पूरे सत्र में दिक्कत रहती है। विभाग के लोग महज कागजी दावा करते है।

गोमती नगर विस्तार में पूरी रात आना- जाना लगा रहा

गोमती नगर विस्तार सेक्टर एक से छह तक के उपभोक्ताओं के यहां पूरी रात बिजली का आना- जाना लगा रहा। करीब एक लाख से ज्यादा की आबादी यहां रात 11 से सुबह 5 बजे तक कटौती से परेशान रही। यहां रहने वाले राकेश सिंह ने बताया कि पिछले एक महीने से कभी कोई ऐसा दिन नहीं गुजरा है, जब पूरे 24 घंटे सप्लाई मिली हो। यहां तक की रात में 10 से 15 बार बिजली कटती है। उन्होंने बताया कि उपकेंद्र पर फोन करो तो वहां कोई उठाता है।

1 सप्ताह में 135 से ज्यादा ट्रांसफार्मर खराब

गर्मी की वजह से पिछले एक सप्ताह में करीब 135 से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर खराब हो गए। स्थिति यह है कि 4000 से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर पर लोड बढ़ाने की जरूरत है। ​​​लेसा सूत्रों का कहना है, प्रतिदिन करीब 20 से ज्यादा छोटे-बड़े ट्रांसफॉर्मर खराब हो रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा ट्रांसफॉर्मर शहर के आउटर इलाके और ग्रामीण इलाके में खराब हो रहे हैं। लेसा में मौजूदा समय ट्रांसफॉर्मर की संख्या 40 हजार तक पहुंच गई है। इसमें 100 केवी से नीचे के ट्रांसफॉर्मर सबसे ज्यादा खराब होते है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें