Skip to content
September 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

5 किलो अफीम सहित 2 गिरफ्तार।

July 3, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

 

रुपईडीहा बहराइच। पड़ोसी नेपाली जिला बांके कोहलपुर नगर पालिका में नेपाली पुलिस ने 2 नेपाली नागरिकों को 5 किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बांके जिले के डीएसपी व पुलिस प्रवक्ता नारायन डांगी ने बताया कि क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय कोहलपुर से नियमित गस्त पर निकले जवानों ने मंगलवार की शाम कोहलपुर नगर पालिका वार्ड नं 14 हवलदारपुर स्थित हैप्पी वर्ल्ड फन पार्क के पीछे शंका के आधार पर 2 लोगो को रोककर इनके बैग की तलाशी ली। 35 वर्षीय पूर्ण बहादुर विक के बैग में 5 किलो 8 सौ 65 ग्राम अफीम बरामद हुई। 35 वर्षीय पूर्ण बहादुर विक गांव सभा बारेकोट वार्ड नं 8 सेपुखोला जिला जाजरकोट का निवासी है।

इसी जिले के 55 वर्षीय राम बहादुर शाही शिवालय गांव सभा वार्ड नं 7 को पकड़ लिया गया। डांगी ने यह भी जानकारी देते हुए बताया कि राम बहादुर शाही की बाइक सहित इन्हें पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि बांके जिला न्यायालय में दोनो को प्रस्तुत कर 5 दिनों की रिमांड ले ली गयी है। इनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

नेपाल से अफीम व चरस भारतीय क्षेत्रों में लायी जाती है। भारतीय क्षेत्र से स्मैक व नशीली दवाओं की खेप नेपाल पहुंचती रहती है। निश्चित रूप से यह अफीम भारतीय क्षेत्र में ही तस्करी के लिए लायी जा रही थी।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
3/7/2024

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें