Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ नगर निगम की अव्यवस्था: नगर आयुक्त के आदेशों का कुछ दबंग द्वारा नहीं माना जाता है

July 4, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

लखनऊ नगर निगम की अव्यवस्था: नगर आयुक्त के आदेशों का उल्लंघन

लखनऊ: नगर निगम के कर्मचारी नगर आयुक्त के निर्देशों का अवहेलना कर रहे हैं, जिसके कारण शहर की अव्यवस्था में और भी गहराई बढ़ गई है। नगर निगम के कई कर्मचारी अपनी मनमानी से काम करते हुए शहर की जनता को परेशानी में डाल रहे हैं।

गोमती नगर जैसी प्रमुख कालोनी में नागरिकों द्वारा दर्ज शिकायतों के बावजूद भी कई स्थानों पर नालियों का पाटकर बंद कर दिया गया है, जिसके कारण बरसात के मौसम में सड़कों पर पानी भरने की समस्या बढ़ गई है।

नगर निगम ने हाल ही में विराज खण्ड-एक में लाखों रुपए खर्च कर नई सड़कों की डामर की सड़क बनवाई गई है, लेकिन इन सड़कों पर भी कुछ इलाकों में नालियों का पाट बंद किया गया है, जिससे नयी बनी सड़कों को भी बरसाती पानी में भरने का खतरा बना रहता है। पानी भरने से डामर की सड़क पहले की तरह फिर जर्जर होगी।

नगर आयुक्त व संबंधित अधिकारियों द्वारा इस मामले में कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद विभागीय अधिकारी की उदासीनता बरकरार है। इस संबंध में नगर आयुक्त सुश्री रोशन जैकब व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की गई है कि इस अव्यवस्था को सुधारने के लिए शीघ्र कार्रवाई की जाए।

इस मामले में नगर निगम के कर्मचारियों पर नजर रखी जाए, ताकि शहर की अव्यवस्था में सुधार किया जा सके और लोगों को समस्याओं से निजात मिल सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें