Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

ए एल एस सभी इमरजेंसी चिकित्सा उपकरणों व् दवाओं से लैस है, जो की उत्तर प्रदेश के मरीजों के लिए जीवन दायिनी साबित हो रही है।

July 6, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

उत्तर प्रदेश की जनता को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करने के लिए प्रदेश सरकार ने निशुल्क आधुनिक जीवन रक्षक प्रणाली युक्त ( ए एल एस ) एम्बुलेंस सेवा प्रदान की है।

ए एल एस सभी इमरजेंसी चिकित्सा उपकरणों व् दवाओं से लैस है, जो की उत्तर प्रदेश के मरीजों के लिए जीवन दायिनी साबित हो रही है। शुक्रवार को ७० वर्षीय शांति देवी पत्नी राम दास ,निवासी दानोरा, कोंच जिला जालौन मार्ग दुर्घटना में घायल हो गयीं जिससे बुजुर्ग महिला के सर में गंभीर चोट लगने के कारण बेसुध हो गई।

परिजनों ने शांति देवी को मेडिकल कॉलेज जालौन में भर्ती कराया, जहाँ चिकित्सक ने मरीज की हालत की गम्भीरता देखते हुए महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज झाँसी रेफेर कर दिया। चिकित्सक ने मरीज के पुत्र करन सिंह को एएलएस कॉल सेण्टर पर कॉल करने को कहा, जो की एएलएस एम्बुलेंस संख्या उप ३२ ईजी ६४०९ शीघ्र ही आ गई।

एएलएस ईएमटी विनोद निषाद ने अपनी कुशलता और सूजबूझ से मरीज शांति देवी को रास्ते मे वेंटीलेटर सुविधा देते हुए व् पायलट बलवीर सिंह की तत्परता से मरीज को एमएलबी मेडिकल कॉलेज झाँसी में भर्ती करा दिया जिससे मरीज का सही समय पर उपचार होने के कारण जान बच गई। इस पहल के लिए शांति देवी के परिजनों ने मेडिकेयर ३६५ द्वारा चलाई जा रही योजना व् एम्बुलेंस स्टाफ की सरहाना की।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें