Skip to content
September 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में एक युवती से मारपीट की गई। लड़की के बेडरुम में घुसे युवक ने उसे गालियां दी और थप्पड़ मारे। सपा ने लिखा- वीडियो में एक नाबालिग मासूम बच्ची को मां बहन की गालियां देता ये भाजपा नेता है।

July 6, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”लखनऊ में नाबालिग लड़की को थप्पड़ मारता भाजपा नेता। - Dainik Bhaskar div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″लखनऊ में नाबालिग लड़की को थप्पड़ मारता भाजपा नेता।div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ में एक नाबालिग लड़की के साथ बेडरूम में मारपीट की गई। आरोपी युवक फोन पर बात करते हुए गाली दे रहा था और थप्पड़ भी मार रहा था। लड़की ने खुद ही इसका वीडियो बना लिया। फिर इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

div class=”

cf559a0e
b06c8b9b

div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

वहीं, समाजवादी पार्टी ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सपा ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोपी को भाजपा नेता बताया। साथ ही सरकार और भाजपा पर सवाल खड़े किए।

div class=”f3e032cb “गोमतीनगर में रिटायर्ड IRS अधिकारी के घर नाबालिग के साथ मारपीट करता युवक।div
div class=”f46ba790″गोमतीनगर में रिटायर्ड IRS अधिकारी के घर नाबालिग के साथ मारपीट करता युवक।div
divdiv

लड़की चाचा के यहां रहकर करती है पढ़ाई

पीड़ित लड़की ने पुलिस को दी तहरीर में बताया- मैं मूलरूप से लखीमपुर खीरी के धौरहरा की रहने वाली हूं। मेरे चाचा का घर गोमतीनगर के विशाल खंड में है। यहीं पर मैं रहकर पढ़ाई करती हूं। चाचा रिटायर्ड IRS अफसर हैं। चाचा के घर सिधौली के नीलगांव स्टेट में रहने वाले संजय सिंह के बेटे प्रबल प्रताप सिंह का आना-जाना है।

छेड़छाड़ कर कपड़े भी फाड़े

12-13 जून की रात प्रबल प्रताप अपने साथियों के साथ चाचा के घर में घुसा। वह मुझसे घर छोड़कर जाने के लिए कहने लगा। मना करने पर छेड़छाड़ करते हुए मेरे कपड़े भी फाड़ दिए। मैंने इस बात का विरोध किया। इस पर प्रबल ने अपने पिता संजय को फोन लगा कर स्पीकर ऑन करके बात की।

लड़की ने चोरी से बनाया वीडियो

संजय ने मुझे भद्दी-भद्दी गालियां दीं। मैंने उसे गाली देने से मना किया, तो प्रबल ने मुझे पीटना शुरू कर दिया। मैंने चोरी से इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। मुझे रिकॉर्डिंग करते देख प्रबल प्रताप में मेरा मोबाइल भी तोड़ दिया। मारपीट करने के बाद प्रबल मौके से भाग गया। इसके बाद मैंने चाचा के साथ थाने में जाकर पुलिस को इस पिटाई के बारे में बताया।

वहीं, लड़की ने अपने टूटे मोबाइल को रिपेयर कराया और उसका डाटा निकलवाया। इसके बाद पूरी घटना का वीडियो सामने आया।

अब वह पढ़िए जो सपा ने ‘X’ पर पोस्ट शेयर कर लिखा

सपा ने लिखा- वीडियो में एक नाबालिग मासूम बच्ची को मां बहन की गालियां देता ये भाजपा नेता है। बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश की गई है। कपड़े फाड़ने की कोशिश करने वाला ये हैवान, दरिंदा भाजपा नेता है। बच्ची को डराने धमकाने और गाली देकर थप्पड़ मारने वाला ये इंसान के रूप में शैतान भाजपा नेता है। भाजपाइयों द्वारा भाजपा शासित योगी सरकार में बहन-बेटियों के सुरक्षा के हालात यही हैं। शर्म करें सीएम योगी जी महाराज।

गाड़ी पर बीजेपी का स्टिकर, भारत सरकार भी लिखा

आरोपी प्रबल प्रताप सिंह का एक फोटो समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने शेयर किया है। वह जिस गाड़ी के पास खड़ा है, उस पर भाजपा बीजेपी का स्टिकर है। इसी स्टिकर में भारत सरकार भी लिखा है।

div class=”f3e032cb “आरोपी प्रबल का यह फोटो समाजवादी पार्टी ने 'X' पर शेयर किया है।div
div class=”f46ba790″आरोपी प्रबल का यह फोटो समाजवादी पार्टी ने ‘X’ पर शेयर किया है।div
divdiv

आरोपी की तलाश शुरू

गोमतीनगर थाने के इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय का कहना है- घटना 13 जून की है। पीड़िता की शिकायत पर 323, 504, 506, 427, 452 एवं पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें