Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश की इस समय की बड़ी खबर हाथरस भगदड़ के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को CJM कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

By admin · July 6, 2024 · 1 min read
हाथरस में कोर्ट कैंपस में मुंह के बल गिरा मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर। - Dainik Bhaskar
हाथरस में कोर्ट कैंपस में मुंह के बल गिरा मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर।

हाथरस भगदड़ के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को CJM कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट में मीडिया का जमावड़ा था। पुलिस मीडिया से बचने के लिए मधुकर को पीछे के दरवाजे से दौड़ाकर बाहर लाई, तभी वह मुंह के बल गिर पड़ा। पुलिसकर्मियों ने उसे तेजी से संभाला और फिर दौड़ाते हुए जीप में बिठाकर ले गए।

मधुकर और उसके एक अन्य साथी संजीव यादव को अलीगढ़ जेल भेजा गया है। सुबह 11 बजे पुलिस ने मधुकर का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। बाहर निकला तो उसका मुंह अंगौछे से बंधा था।

मीडिया कर्मियों ने उससे कई सवाल पूछे, लेकिन देव प्रकाश ने कोई जवाब नहीं दिया। देव प्रकाश को शुक्रवार रात दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार किया गया था।

SP निपुण अग्रवाल ने कहा- मधुकर फंड जुटाता था। कुछ समय पहले उससे राजनीतिक दलों ने संपर्क किया था। अब जांच होगी कि पार्टियों ने फंडिंग तो नहीं की थी। उधर, बिहार के पटना में हादसे को लेकर बीजेपी नेता ने भोले बाबा पर केस दर्ज कराया है।

हादसे के बाद शनिवार सुबह पहली बार भोले बाबा सामने आया। न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा- हम 2 जुलाई की भगदड़ की घटना से बहुत दुखी हैं। हमें विश्वास है कि जो भी उपद्रवी हैं, वो बख्शे नहीं जाएंगे।

कोर्ट परिसर में मुंह के बल गिरा हाथरस भगदड़ का मुख्य आरोपी मधुकर

हाथरस भगदड़ के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को CJM कोर्ट ने 14 दिन के लिए अलीगढ़ जेल भेज दिया है। कोर्ट में मीडिया का जमावड़ा था। मीडिया के सवालों से बचने के लिए पुलिस देव प्रकाश को पीछे के दरवाजे से दौड़ाते हुए बाहर लाई। उसका चेहरा रूमाल से बंधा था। तभी मधुकर का पैर फिसला और वह मुंह के बल जमीन पर गिर पड़ा। पुलिसकर्मियों ने उसे तेजी से संभाला और फिर दौड़ाते हुए जीप में बिठाकर ले गए।

पुलिस ने मधुकर के साथी संजीव यादव को भी कोर्ट में पेश किया था। उसे भी 14 दिन के लिए अलीगढ़ जेल भेज दिया गया है।

बिहार के पटना में भोले बाबा के खिलाफ बीजेपी नेता ने दर्ज कराया केस

हाथरस मामले को लेकर बीजेपी नेता ने केस दर्ज कराया है।
हाथरस मामले को लेकर बीजेपी नेता ने केस दर्ज कराया है।

हाथरस कांड को लेकर सूरज पाल सिंह उर्फ भोले बाबा के खिलाफ पहला केस पटना में दर्ज कराया गया है। पटना के सिविल कोर्ट में सूरज पाल सिंह के खिलाफ बीजेपी नेता कृष्ण कुमार सिंह कल्लू ने केस दर्ज कराया है।

न्यायिक आयोग ने सत्संग स्थल देखा, जस्टिस बृजेश बोले- जल्द लोगों से पूछताछ करेंगे

रिटायर्ड जस्टिस बृजेश कुमार श्रीवास्तव।
रिटायर्ड जस्टिस बृजेश कुमार श्रीवास्तव।

न्यायिक आयोग ने शनिवार को सिकंदराराऊ में सत्संग स्थल का निरीक्षण किया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हमने सत्संग स्थल की क्षमता का आंकलन किया। प्रवेश और निकास द्वार देखे। जिससे भी जरूरत होगी, पूछताछ करेंगे। हमें 2 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है। हम तय समय में रिपोर्ट तैयार करने की कोशिश करेंगे। टीम के साथ हाथरस डीएम आशीष कुमार, सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, एसएडीम रविंद्र कुमार, सीओ डॉ आनंद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

पुलिस ने मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी की फोटो जारी की

हाथरस पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी की एक फोटो जारी की। इसमें आरोपी के चेहरे को ब्लर किया हुआ है। यानी, चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। इससे पहले पुलिस जब उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले गई थी, तब भी उसका चेहरा कवर हुआ था।

मधुकर के खातों की डिटेल खंगाल रही पुलिस

एसपी हाथरस ने बताया कि जांच में पता चला है कि कुछ राजनीतिक दलों ने संगठन से संपर्क किया था। राजनीतिक दल इनसे जुड़ रहे थे। इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि उसे पैसे देने वालों में किसी राजनीतिक दल की भूमिका तो नहीं है। उसके खातों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

हालांकि, जब उनसे राजनीतिक दलों का नाम पूछा गया तो उन्होंने इसकी जानकारी नहीं दी। मधुकर के बैंक खाते की जानकारी जुटाई जा रही है। जमीन का पता लगाया जा रहा है। राजस्व और आयकर टीम से संपर्क किया गया है

SP बोले- भगदड़ के बाद भीड़ को संभाला नहीं गया

हादसे पर हाथरस के एसपी निपुण अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्य आरोपी और कार्यक्रम के आयोजक देव प्रकाश मधुकर और 2 अन्य आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। इससे पहले 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।

उन्होंने कहा-देव प्रकाश मधुकर को हॉस्पिटल से नहीं, बल्कि दिल्ली के नजफगढ़ से SOG की टीम ने गिरफ्तार किया है।

भगदड़ वाले दिन इन लोगों ने बाबा की गाड़ी को भीड़ के बीच से निकाला। इनको जानकारी थी कि भगदड़ हो सकती है। भगदड़ के बाद भीड़ को संभालने का प्रयास नहीं किया गया।

सभी गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी। इसकी भी जांच की जाएगी कि किसी साजिश के तहत तो ऐसा नहीं किया गया। देव प्रकाश लंबे समय से संगठन का काम करता था। वह फंड भी इकट्‌ठा करता था

पुलिस ने मुख्य आरोपी का मेडिकल कराया

मुख्य आरोपी को दौड़ाते हुए ले गई पुलिस

हाथरस पुलिस मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को दिल्ली से हाथरस लेकर पहुंची। यहां जिला अस्पताल में उसका मेडिकल कराया गया। बाहर निकला तो उसका मुंह बंधा था। मीडियाकर्मियों ने उससे पूछा कि इस घटना का जिम्मेदार कौन है? सरेंडर किया या अरेस्ट किया?

इस पर पुलिसवाले उसे दौड़ाते हुए जीप पर बैठाकर ले गए। अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। शुक्रवार को देव प्रकाश को दिल्ली से पुलिस ने पकड़ा था। बाबा के वकील ने दावा किया था कि उसने सरेंडर किया है। हालांकि, पुलिस ने इस पर अब तक कोई बयान नहीं दिया।

केंद्रीय मंत्री आठवले ​​​​​​​बोले-आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा

लखनऊ में हाथरस हादसे पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा-ऐसी घटनाओं से बचने के लिए पुलिस को आगे ध्यान रखना चाहिए। किस तरह का प्रोग्राम है? कितनी भीड़ जुटने वाली है? इन सब चीजों पर स्टडी करने के बाद ही कार्यक्रम की अनुमति देनी चाहिए। घटना बेहद दुखद है। आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है।

न्यायिक आयोग की टीम ने अफसरों के साथ की मीटिंग

हाथरस हादसे की जांच के लिए पहुंची न्यायिक आयोग की टीम ने काफी देर तक पुलिस लाइन में अफसरों के साथ बैठक की। डीएम और एसपी से हादसे को लेकर जानकारी मांगी। टीम का फुलरई गांव जाने का भी कार्यक्रम है, जहां सत्संग के दौरान भगदड़ हुई थी

हाथरस पहुंची न्यायिक जांच आयोग की टीम

न्यायिक जांच आयोग की टीम हाथरस पहुंच गई है। यहां डीएम और एसपी से हादसे की जानकारी लेगी।

राम मंदिर के मुख्य पुजारी बोले- भोले बाबा गलती स्वीकार करें

अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने हाथरस की घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि भोले बाबा सामने आएं और अपने अपराध को स्वीकार करें। गलती उसी की होती है, जो कथा या प्रवचन कहता है। यह गलती अक्षम्य है।

भोले बाबा घटना देखकर भाग गए। अंडरग्राउंड हो गए। उनको स्पष्ट रूप से जाकर सरकार के सामने अपराध स्वीकार करना चाहिए। इतने दिन छिपकर अब बोल रहे हैं तो उनकी गलती है। अब वो भागकर और छिपकर नहीं रह सकते हैं।

अखिलेश बोले- सरकार नाकामी छुपाने के लिए छोटी-मोटी गिरफ्तारियां कर रही

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- शासन और प्रशासन हाथरस हादसे में अपनी नाकामी छुपाने के लिए, छोटी-मोटी गिरफ्तारियां दिखाकर सैकड़ों लोगों की मौत से पल्ला झाड़ना चाहता है। अगर ऐसा हुआ तो मतलब निकलेगा कि इस तरह के आयोजन में हुई शासनिक-प्रशासनिक विफलता से किसी ने कोई सबक नहीं लिया। ऐसी दुर्घटनाएं भविष्य में भी दोहराई जाती रहेंगी

मुख्य आयोजक को हाथरस कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

मुख्य आयोजक देव प्रकाश को पुलिस आज हाथरस कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस कोर्ट से 14 दिन की रिमांड की मांग कर सकती है।

हाथरस जाएगी न्यायिक जांच आयोग की टीम

न्यायिक जांच आयोग की टीम आज हाथरस जाएगी। डीएम और एसपी से बातचीत करेगी। इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण करेगी। स्थानीय लोगों से पूछताछ करेगी। रिपोर्ट बनाकर शासन को सौंपेगी।

हाथरस के हालात समझने में फेल हुए अफसर: SIT प्रमुख

हाथरस हादसे की जांच कर रही SIT ने शुक्रवार को दावा किया कि भगदड़ लापरवाही और बदइंतजामी की वजह से हुई। अफसर हालात परखने में फेल हुए। रिपोर्ट में जिले के प्रमुख अफसरों समेत 90 लोगों के बयान लिए गए हैं। अभी तक जो सबूत मिले हैं, उनमें आयोजक दोषी साबित होते हैं। कुलश्रेष्ठ ने कहा कि साजिश के पहलू से इनकार नहीं किया जा सकता है।

आगरा जोन की अतिरिक्ति पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ SIT प्रमुख हैं। हाथरस भगदड़ कांड की जांच तीन सदस्यीय SIT कर रही है। विस्तृत जांच अभी जारी है, जिसकी रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। हाथरस हादसे में पुलिस ने 4 जुलाई को बाबा के 6 सेवादारों को गिरफ्तार किया था। इनमें 2 महिलाएं हैं। देवप्रकाश की गिरफ्तारी के बाद यह संख्या 7 हो गई है।

मुख्य आयोजक की गिरफ्तारी के बाद सामने आया भाेले बाबा

भोले बाबा ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा- हम 2 जुलाई की घटना से बहुत ही दुखी हैं। प्रभु हमें संगत को इस दुख की घड़ी से उबरने की शक्ति दें। प्रशासन पर भरोसा बनाए रखें। हमें विश्वास है कि जो भी उपद्रवी हैं, वो बख्शे नहीं जाएगें।

मैंने अपने वकील ए.पी. सिंह के माध्यम से समिति के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे शोक संतप्त परिवारों और घायलों के साथ खड़े रहें और जीवन भर उनकी मदद करें। जिसको सभी ने माना भी है। सभी इस जिम्मेदारी का निर्वहन भी कर रहे हैं।

मायावती बोलीं-सरकार राजनीतिक स्वार्थ में न पड़े, बाबा के खिलाफ कार्रवाई हो

हाथरस हादसे पर बसपा प्रमुख मायावती का पहला बयान आया। उन्होंने X पर लिखा- देश में गरीबों, दलितों को अपनी गरीबी व दुख दूर करने के लिए हाथरस के भोले बाबा जैसे बाबाओं के अंध विश्वास और पाखंड के बहकावे में आकर अपना दुख और नहीं बढ़ाना चाहिए, बल्कि डॉ. अंबेडकर के बताए रास्ते पर चल कर इन्हें सत्ता अपने हाथों में लेकर तकदीर बदलनी होगी।

यानी इन्हें BSP से ही जुड़ना होगा, तभी ये लोग हाथरस जैसे कांड से बच सकते हैं। हाथरस कांड में भोले बाबा समेत जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे और बाबाओं के खिलाफ भी कार्रवाई होनी जरूरी है। इस मामले में सरकार को अपने राजनीतिक स्वार्थ में ढीला नहीं पड़ना चाहिए।

वकील एपी सिंह ने कहा- मधुकर के साथ कुछ गलत नहीं होना चाहिए

हाथरस भगदड़ की घटना पर भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने कहा, “हाथरस मामले में FIR में नामजद देव प्रकाश मधुकर ने SIT, STF और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है, देव प्रकाश मधुकर को मुख्य आयोजक बताया गया था। मेरा वादा था कि हम कोई अग्रिम जमानत नहीं लेंगे, कोई अर्जी नहीं देंगे और किसी कोर्ट में नहीं जाएंगे, क्योंकि हमने क्या किया है? हमारा अपराध क्या है? हमने आपसे कहा था कि हम देव प्रकाश मधुकर को सरेंडर करेंगे, पुलिस के सामने ले जाएंगे, उससे पूछताछ करेंगे, जांच में हिस्सा लेंगे, पूछताछ में हिस्सा लेंगे, हमने उसे एसआईटी और उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप दिया है। अब पूरी जांच हो सकती है…उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाना चाहिए, वह दिल का मरीज है और उसके साथ कुछ गलत नहीं होना चाहिए।

DM, SP से भी लिए बयान

 

रिपोर्ट में हाथरस के जिला मजिस्ट्रेट आशीष कुमार, SP निपुण अग्रवाल और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के बयान शामिल हैं, जिन्होंने भगदड़ के पैदा हुई आपातकालीन स्थिति को संभाला था। इस मामले में 2 जुलाई को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (हत्या के बराबर न होने वाली गैर इरादतन हत्या), 110 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास), 126 (2) (गलत तरीके से रोकना), 223 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) और 238 (साक्ष्य मिटाना) के तहत FIR दर्ज की गई थी। राज्य सरकार ने बुधवार को हाथरस कांड की जांच और भगदड़ के पीछे साजिश की संभावना जताई थी।

न्यायिक आयोग भी कर रहा जांच

 

2 जुलाई को हाथरस के सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी गांव में हुई भगदड़ में 123 लोगों की मौत हुई है। इनमें 113 महिलाएं और 7 बच्चियां हैं। इस केस की तीन लेवल पर जांच हो रही है। SDM रविंद्र कुमार ने 24 घंटे के अंदर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी थी। वहीं, योगी सरकार ने तीन सदस्यीय SIT बनाई है। जांच के लिए न्यायिक आयोग का भी गठन किया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस बृजेश कुमार श्रीवास्तव आयोग के अध्यक्ष हैं। आयोग 2 महीने में जांच पूरी कर रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा।

राहुल बोले-प्रशासन की कमी और लापरवाही से हादसा हुआ

हाथरस में मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा- मैं सरकार से यही कहना चाहूंगा कि जो मुआवजे का ऐलान किया गया, उसे देने में लापरवाही न हो। साथ ही हादसे के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो, पीड़ितों को न्याय मिले।

गुरुवार शाम को भोले बाबा उर्फ सूरजपाल के वकील एपी सिंह भी घायलों से मिलने अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा- भोले बाबा फरार नहीं हैं। वह UP में ही है। जब जांच टीम बुलाएगी वे आ जाएंगे।

राहुल ने पीड़ित परिवार से कहा- हाथरस हादसे को संसद में उठाएंगे

 

हाथरस में एक पीड़ित परिवार के परिजन ने बताया- उन्होंने पीड़ित परिवारों के दुख को जाना। उन्होंने कहा- वह इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे और मुआवजे को बढ़वाने की कोशिश करेंगे। इस दुर्घटना की कार्रवाई होनी चाहिए।

अलीगढ़ में राहुल की हाथरस हादसे के पीड़ित परिवार से मुलाकात की तस्वीरें

हाथरस में पीड़ित परिवार की बच्ची बिलखने लगी तो राहुल ने उसे संभाला।
हाथरस में पीड़ित परिवार की बच्ची बिलखने लगी तो राहुल ने उसे संभाला।
राहुल गांधी ने हाथरस में पीड़ित परिवारों से हादसे के बारे में पूछा। परिजन रोने लगे तो उनके सिर पर हाथ फेरा।
राहुल गांधी ने हाथरस में पीड़ित परिवारों से हादसे के बारे में पूछा। परिजन रोने लगे तो उनके सिर पर हाथ फेरा।

राहुल अलीगढ़ में मंजू देवी के परिवार से मिले 

राहुल अलीगढ़ में सबसे पहले मंजू देवी के घर गए। हाथरस हादसे में मंजू देवी और उनके बेटे की मौत हो गई थी। राहुल ने मंजू देवी के पति छोटे लाल से मुलाकात की। छोटे लाल भी सत्संग में शामिल होने गए थे। राहुल ने हाथरस हादसे में मृतक मंजू देवी के परिवार से मुलाकात की। मंजू देवी की बेटी मीना ने रोते हुए कहा-मेडिकल में लापरवाही हुई है। हमारी जिस तरह मदद होनी चाहिए थी, वैसे मदद नहीं हुई। राहुल सर ने कहा कि पार्टी के लोग आपकी मदद करेंगे। बिल्कुल टेंशन न लो, हम हैं। उन्होंने कहा कि अब वो हमारे परिवार के सदस्य ही हैं।

वकील बोले- आयोजकों पर मुकदमा गलत, कोर्ट में करेंगे पैरवी

एपी सिंह ने कहा कि आयोजकों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह गलत है, क्योंकि आयोजकों की ओर से कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। उन्होंने 80 हजार की अनुमति ली थी, लेकिन भीड़ अनुमान से कहीं ज्यादा पहुंच गई। इस दौरान अराजक तत्वों ने इसका फायदा उठाया और यह हादसा हो गया

भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने कहा-जब जांच टीम बुलाएगी, बाबा आएंगे

नारायण हरि उर्फ भोले बाबा के वकील एपी सिंह गुरुवार को अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा-यह सिर्फ हादसा है, जो अराजक तत्वों के कारण हुआ है। इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है। भोले बाबा कहीं भागे नहीं हैं वह यूपी में ही हैं। जब भी जांच टीम को उनकी जरूरत होगी और उन्हें बुलाया जाएगा। वह आ जाएंगे।

एपी सिंह ने कहा कि बाबा के पास कोई आश्रम नहीं है। वह किसी से चंदा नहीं लेते हैं। न ही चढ़ावा स्वीकार करते हैं। पुलिस की नौकरी से वीआरएस लेने के बाद उन्हें जो पेंशन मिलती है, उसी से गुजारा करते हैं। हाथरस में हुई भगदड़ के बाद भोले बाबा ने एपी सिंह को अपना वकील नियुक्त किया है। इसके बाद वह गुरुवार को घायलों से मिलने अलीगढ़ पहुंचे थे।

11:01 PM5 जुलाई 2024

पुलिस ने 30 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया

हाथरस हादसे में पुलिस ने एटा, हाथरस और मैनपुरी से 30 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। यह सभी भोले बाबा से जुड़े हुए हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस की टीम सेवादारों की तलाश में हाथरस, एटा, कासगंज, मैनपुरी, इटावा फर्रूखाबाद, मथुरा, आगरा, मेरठ में छानबीन कर रही है। घटनास्थल से सटे गांवों में भी पुलिस सेवादारों की तलाश कर रही है। पुलिस ने 100 से अधिक लोगों का कॉल डेटा रिकॉर्ड भी खंगाला है।

और खबरें