Skip to content
September 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

उद्योग व्यापार मंडल मिहींपुरवा के संरक्षक मंडल की बैठक हुई आयोजित

July 10, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

व्यापार मंडल की बैठक के लिए जिला कार्यवाहक अध्यक्ष कुलभूषण अरोड़ा व महामंत्री बृजमोहन मातनहेलिया पहुंचे मिहींपुरवा

व्यापार मंडल के गठन हेतु चुनाव व व्यापारियों की समस्याओं पर की गई चर्चा

 

 

 

 

मिहींपुरवा(बहराइच)उद्योग व्यापार बहराइच के कार्यवाहक अध्यक्ष कुलभूषण अरोड़ा एवं महामंत्री बृज मोहन मातनहेलिया ने बुधवार को मिहींपुरवा पहुंच मिहींपुरवा व्यापार मंडल के संरक्षक मंडल के पदाधिकारी के साथ बैठक की ।

बैठक के दौरान व्यापार मंडल के गठन के लिए चुनाव कराए जाने हेतु संगठन के रणनीति पर चर्चा की गई । इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यता का 3100 रूपये जमा करके में मिहींपुरवा व्यापार मंडल की सदस्यता रसीद भी काटी गई ।

बैठक के दौरान मिहींपुरवा कस्बे के सब्जी व फल व्यवसाईयों की एक टीम ने उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष व महामंत्री से मुलाकात कर मंडी समिति द्वारा लाइसेंस रिन्यूअल न किए जाने का प्रकरण सामने रखा तथा एक लिखित प्रार्थना पत्र भी प्रस्तुत किया। मिहींपुरवा के कार्यवाहक अध्यक्ष छोटेलाल गुप्ता, बाबूलाल शर्मा, अनुप मोदी, सुदामा सिंह,गोविंद अग्रवाल, अशोक टेकरीवाल आदि लोग मौजूद रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें