Skip to content
September 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर 11 KG गोल्ड ले जाते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

July 13, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”फाइल फोटो। - Dainik Bhaskardiv

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर 11 KG गोल्ड ले जाते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई की टीम ने मुखबिर की सूचना पर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के पहले टोल प्लाजा पर यह करवाई की है। पकड़े गए आरोपी के पास से बरामद गोल्ड की कीमत 8.09 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

डीआरआई की टीम ने गुरुवार-शुक्रवार की रात 12:30 बजे गिरफ्तारी की है। तस्कर सोहन गोयल दिल्ली के करोल बाग का रहने वाला है। उसके पास से बरामद गोल्ड दुबई मेड है। डीआरआई की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लखनऊ की कस्टम कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन के कस्टडी में जेल भेज दिया गया है। आरोपी के पास से लखनऊ के नंबर की महिंद्र एक्सयूवी भी बरामद हुई है।

सीट के नीचे रखा था गोल्ड

डीआरआई अधिकारी के अनुसार लखनऊ में शक होने पर वाहन की तलाशी ली गई। जिसमें दुबई से आया विदेशी मूल का 10 किलो गोल्ड और 1 किलो सोने के आभूषण बरामद हुए। जिनकी कुल कीमत 8.09 करोड़ रुपए थी।

पकड़ा गया ड्राइवर, जिसकी पहचान सोहन गोयल के रूप में हुई है। गोल्ड के लिए कोई कागजात नहीं पेश कर पाया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों ने खुलासा किया कि गोल्ड वाहन की सीट के नीचे एक डिब्बे में छुपाया गया था।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

डीआरआई सूत्रों ने आगे बताया कि सोहन का इरादा लखनऊ के तेलीबाग इलाके में वृंदावन ज्वैलर्स को सोना पहुंचाने का था। हालांकि टीम के पहुंचने पर दुकान मालिक भाग गए थे।

डीआरआई की टीम आरोपी को लेगी रिमांड पर

डीआरआई आरोपी सोहन गोयल को पुलिस कस्टडी डिमांड पर लेगी। डीआरआई की टीम रिमांड के दौरान पूछताछ करेगी, आखिर 11 KG गोल्ड कहां से आया। इसमें और कितने लोग शामिल हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें