Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के तालकटोरा इलाके में झांड़ फूंक के बहाने घरों में चोरी करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

July 24, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ के तालकटोरा इलाके में झांड़ फूंक के बहाने घरों में चोरी करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 14 जुलाई को राजाजीपुरम इलाके में परिवार को मिठाई में नशीला पदार्थ मिलाकर घर के कीमती जेवर चुरा कर फरार हो गए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। मंगलवार को सर्विंलांस की मदद से बालागंज के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

जानकारी के मुताबिक राजाजीपुरम के रहने वाले धर्मेंद्र गौतम के घर पर 14 जुलाई को बच्चे के इलाज के लिए झाड़ फूंक करने फुरकान घर में आया। इसके बाद पूरे परिवार को नशीली मिठाई खिलाकर बेहोश कर दिया। घर में रखे सारे जेवर लेकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की गई। टीम ने इलाके में लगे 60-70 सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से आरोपी को चिन्हित किया।

जिसे पूरे इलाके में दिखाकर पहचान कराई गई। इसके दौरान मंगलवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस को आरोपी की सूचना मिली। उसको पकड़ने के लिए टीम रवाना हुई। बालागंज के पास से टीम ने एक युवक को घेराबंदी करके पकड़ा। पूछताछ में जिसकी पहचान हुसैनाबाद शिवपुरी खंती, ठाकुरगंज के रहने वाले रेहान उर्फ फुरकान (55) पुत्र शफात अली के रूप में हुई।

इलाज के बहाने घर में आता फिर गायब कर देता ज्वैलरी

पुलिस पूछताछ में रेहान ने बताया कि किसी के घर में तबियत खराब होती तो पता करने के बाद झाड़ फूंक के लिए उसके घर जाता। झाड़ फूंक के बहाने पूरे परिवार को नशीली दवा खिलाकर उन्हें बेहोश कर देता। घर में रखी सारी ज्वैलरी लेकर फरार हो जाता। 14 जुलाई को राजाजीपुरम की घटना को भी स्वीकार किया। इसके अलावा बाराबंकी के गांधीनगर में भी मई के महीने में एक घटना को अंजाम दे चुका है।

पुलिस के चोरी के माल के बारे में पूछने पर बताया कि वह चोरी का सामान चौपटिया रोड कच्चा पुल सहादतगंज के रहने वाले मोहम्मद एजाज (52) पुत्र अब्दुल वाकी को बेच देता है। मोहम्मद एजाज की सर्राफा की दुकान है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मोहम्मद एजाज को लाल जी टंडन ढाल से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी का माल बरामद कर लिया है।

8 साल बाद जेल से छुटने के बाद फिर करने लगा ठगी

पुलिस की जांच में पता चला आरोपी रेहान 2016 में भी इस तरह के अपराध में बाराबंकी जेल जा चुका है। फरवरी 2024 में ही जेल से रिहा होकर बाहर आया था। इसके बाद फिर उसने घटना को अंजाम देना शुरू कर दिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें