Skip to content
September 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के मडियांव में ओसामा हत्याकांड में पुलिस ने कासिम लाला व एक अन्य को हिरासत में लिया है।

July 29, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ के मडियांव में ओसामा हत्याकांड में पुलिस ने कासिम लाला व एक अन्य को हिरासत में लिया है। देर रात दोनों से पूछताछ की गई। शनिवार को 4 बजे के करीब लाला गैंग के बदमाशों ने ओसामा की हत्या कर दी थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो सोमवार को पुलिस घटना का खुलासा कर सकती है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

जानकारी के मुताबिक अबू अमामा उर्फ ओसामा (22) पुत्र अबरार अहमद फैजुल्लागंज के मिल्लतनगर ढाल के पास अपने दोस्त करण के साथ सैलून में बाल कटवा रहा था। तभी कासिम लाला, हाशिम लाला और अर्सलान कई अन्य लोगों के साथ पहुंचे। युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया और फरार हो गए। मृतक के शरीर पर चाकुओं के तीन गहरे जख्म बने।

आसपास के लोगों की मानें तो तीनों आपस में दोस्त थे। कुछ दिन पहले किसी विवाद को लेकर तीनों के बीच अदावत हो गई थी। ओसामा के दोस्त पर 8 दिन पहले भी हमला किया गया था। जिसके बाद ओसमा ने खुद की जान को खतरा बताया था लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया।

लाला गैंग का सदस्य है ओसामा

​​​​​फैजुल्लागंज इलाके में ‘लाला गैंग’ चलता है। इस गैंग में कई युवक हैं, जो युवाओं को गैंग से जोड़ने का काम करते हैं। जमीन समेत कई घरेलू विवादों को निपटाने में अपनी भूमिका निभाते हैं। ओसामा भी इसी गैंग का सदस्य था।

आसपास के लोगों ने बताया कि ओसामा पिछले कुछ समय से सक्रिय लाला गैंग की अनदेखी करने लगा था। गैंग से हटकर वो खुद का गिरोह बना लिया था। वो गैंग के अन्य सदस्यों की नजर में खटकने लगा था।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें