Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में मंगलवार देर रात कार सवार बदमाशों ने शराब की दुकानों के कलेक्शन करने वाले एजेंट को लूट लिया।

July 31, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”div

लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में मंगलवार देर रात कार सवार बदमाशों ने शराब की दुकानों के कलेक्शन करने वाले एजेंट को लूट लिया। बदमाशों ने एजेंट की बाइक में टक्कर मारकर पहले उसे गिरा दिया, फिर रुपए से भरा बैग लेकर भाग गए। पुलिस ने एजेंट का प्राथमिक उपचार कराया। वहीं हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce” data-google-query-id=””
div id=”google_ads_iframe_/28928716/Bhaskar/Article/M.DAB_AS_MID_300x250_0__container__”div
div
div

स्विफ्ट कार ने पीछे से मारी टक्कर

सीतापुर रोड भिठौली के रहने वाले पंकज जायसवाल शराब की दुकानों में कलेक्शन का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार को बाइक से मोहनलालगंज गए थे। जहां से रात करीब 11 बजे सिसेंडी और भागूखेड़ा में शराब की पांच दुकानों से दो लाख रुपए कलेक्ट कर घर लौट रहे थे।

गोपालखेड़ा पुल के पास पीछे से उनकी बाइक में एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक समेत वह सड़क पर गिर गए। इसी बीच कार सवार तीन बदमाश उतरे और उनका रुपए से भरा बैग लूटकर भाग निकले।

घटना की जानकारी पर ADCP साउथ शशांक सिंह, ACP राधारमण सिंह और इंस्पेक्टर मोहनलालगंज आलोक राव पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने पंकज को सीएचसी मोहनलालगंज में इलाज कराया।

पुलिस CCTV रही खंगाल लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने रात में ही पेट्रोलिंग बढ़ा दी। साथ ही आसपास लगे CCTV खंगालने का काम शुरू कर दिया। ACP मोहनलालगंज राधारमण सिंह ने बताया कि निगोहा टोल प्लाजा पर लगे CCTV फुटेज देखे जा रहे हैं। एजेंट के तहरीर देने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें