Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

72 हजार नकली भारतीय रुपयों सहित 1 गिरफ्तार।

July 31, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

रुपईडीहा बहराइच। स्थानीय पुलिस ने सोमवार की सुबह रुपईडीहा की आईसीपी रोड पर एक युवक को भारतीय जाली मुद्रा 72 हजार रुपयों के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी देते हुए रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एएसआई अनिल कुमार यादव, एसआई राम गोविंद वर्मा, का.आशीष सिंह व भरत सिंह छिपकर बैठे हुए थे।

जैसे ही यह युवक बार्डर की ओर बढ़ने लगा घेर कर इसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान इसके पास 5 सौ रुपये के 1 सौ 44 नकली नोट बरामद हुए है। अभियुक्त की पहचान 40 वर्षीय कैलाश पुत्र रंगीलाल निवासी मीरनपुरवा थाना मोतीपुर बहराइच के रूप में हुई है। युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर माननीय न्यायालय बहराइच भेज दिया गया है।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
29/7/2024

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें