Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में युवती से बैडटच के 18 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

By admin · August 2, 2024 · 1 min read
लखनऊ में युवती से बैडटच के 18 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस बीच UPLIVE.NEWS की पड़ताल में कई अहम जानकारियां सामने आईं हैं। हम बता रहे हैं कि ये आरोपी क्या करते हैं। 31 जुलाई को जब घटना घटी, तो उस वक्त अंबेडकर पार्क के पास ये आरोपी क्या कर रहे थे। वीडियो में देखिए, गिरफ्तार आरोपियों में से किसने क्या हरकत की थी।

UPLIVE.NEWS की पड़ताल में यह भी पता चला है कि जिस युवक की बाइक पर युवती बैठी थी, वो युवक हुड़दंग करने वालों में शामिल एक आरोपी का पड़ोसी भी है। उसी आरोपी ने लोगों को ज्यादा भड़काया और मामला बैडटच तक जा पहुंचा।

घटना के बाद से पुलिस ने मामले से जुड़े कुल 200 से अधिक वीडियो जुटाए। गिरफ्तारी की कार्रवाई अब भी जारी है।

9 आरोपी वीडियो में पहचाने गए हैं?

जिस समय युवक-युवती के साथ घटना हुई, वहां कौन-कौन था और उसमें से किसने क्या बदतमीजी की। इनमें से 9 चेहरों की पहचान UPLIVE.NEWS ने की है। वीडियो में देखिए पवन, अर्जुन, अभिषेक, प्रांशू, अमन, अरबाज, अनिल, सुनील आशीष हैं।

पहले 3 वीडियो GIF में देखें, घटना के वक्त कौन सा आरोपी क्या कर रहा था-

पवन यादव: लखनऊ में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। सीएम योगी ने सदन में भी आरोपियों में पवन का नाम लिया था। पवन पानी फेंकने के बाद मोबाइल से वीडियो बनाता दिख रहा है।

अभिषेक तिवारी: संजय गांधी नगर प्रयाग नारायण रोड, हजरतगंज का रहने वाला है। वह पानी फेंकने के बाद युवती-युवक की तरफ जाता दिख रहा है।

अर्जुन अग्रहरि: विनयखंड थाना गोमतीनगर का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि अर्जुन अक्सर बारिश होने पर बाइक से गोमती नगर इलाके में चला जाता है।

प्रियांशु शर्मा: नवाबगंज, अजगैन उन्नाव का रहने वाला है। घटना के एक दिन पहले प्रियांशु लखनऊ अपने दोस्त के घर आया था। दूसरे दिन बारिश होने के बाद वह मरीन ड्राइव पर पहुंचा था।

अमन गुप्ता: चिनहट के रहने अमन गुप्ता का किराना स्टोर है। वो घटना के समय ताज होटल के पास मौजूद था। वो लड़कों को हुड़दंग करते देख वहां पहुंच गया।

अनिल कुमार: अनिल ग्राम रुपउपुर, दानापुर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी का रहने वाला है। अनिल अपने दोस्त के साथ लखनऊ आया था।

मो. अरबाज: ये विनीत खण्ड, गोमती नगर के रहने वाला है। मो. अरबाज अपने तीन दोस्तों के साथ मरीन ड्राइव पहुंचा था।

आशीष सिंह: केशव विहार कल्याणपुर थाना गुडम्बा के रहने वाला है। आशीष अपने दोस्त के साथ मरीन ड्राइव पहुंचा था।

अरबाज अंडे का ठेला, विराज सब्जी बेचता है

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोमती नगर विनीत खंड निवासी अरबाज अंडा रोल और दूसरा आरोपी विराज सब्जी का ठेला लगाता है। इन्हीं दोनों ने पहले पानी फेंकना शुरू किया। फिर गोमती नगर जुगौली निवासी पवन और सुनील ने उनका साथ दिया। इसके बाद बाकी अन्य आरोपी भी चारों का साथ देने लगे।

घटना को लेकर सीएम योगी की नाराजगी के बाद दूसरे दिन पकड़े गए 12 आरोपियों की तस्वीर।
घटना को लेकर सीएम योगी की नाराजगी के बाद दूसरे दिन पकड़े गए 12 आरोपियों की तस्वीर।

अभी छापेमारी जारी और गिरफ्तारियां होंगी

घटना के बाद से अब तक लखनऊ पुलिस ने 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें विनय खंड के रहने वाले अर्जुन अग्रहरि, रतन गुप्ता, विज्ञान खंड निवासी अमन गुप्ता, बाराबंकी के बदोसराय निवासी अनिल कुमार, उन्नाव के अजगैन निवासी प्रियांशु शर्मा, कल्याणपुर निवासी आशीष सिंह, विकास भंडारी, हजरतगंज के प्रयाग नारायण रोड निवासी मनीष कुमार, अभिषेक तिवारी, गोमती नगर विस्तार निवासी कृष्णकांत, खरगापुर निवासी जय किशन और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस की छापेमारी अभी भी जारी है। माना जा रहा है कि अभी 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है। पूछताछ में संख्या बढ़ सकती है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों पर पुलिस ने आरोपियों पर महिला की लज्जा भंग करने और अश्लीलता की धारा भी बढ़ा दी है। 7 सीएलए की कार्रवाई जाएगी।

और खबरें