Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ सरोजनी नगर में दिनदहाड़े घर के भीतर 72 साल की महिला की हत्या कर दी गई थी।

By admin · August 7, 2024 · 1 min read

लखनऊ सरोजनी नगर में दिनदहाड़े घर के भीतर 72 साल की महिला की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 8 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि घर में काम करने वाली नौकरानी ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो कमेटी के पैसों की लालच में यह हत्या की गई होगी। हालांकि, अभी सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला लखनऊ अपने घर में अकेले ही रहती थी। वह कमेटी में पैसा इंवेस्ट करती थी, जिसका बड़ा अमाउंट घर पर आता था।

{UPLIVE.NEWS टीम}

जब घटना की पड़ताल करने LDA कॉलोनी पहुंची तो पता चला कि मृतका सरला काका काफी व्यावहारिक महिला थीं। पूरे इलाके के लोग उन्हें जानते थे। इस घटना को सुनकर सभी हैरान हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कभी किसी से बेरूखी से बात तक नहीं की, लेकिन उनके साथ ऐसा हो गया?

लखनऊ के सरोजनी नगर में सोमवार को बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई थी।
लखनऊ के सरोजनी नगर में सोमवार को बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई थी।

कमिटी का पैसा तो नहीं बना हत्या की वजह?

सरला काका के घर से 300 मीटर दूरी पर पराग चौराहा है। वहां पर सरला काका का नाम लेते ही एक महिला बोली उनके साथ गलत हुआ है। वो रोजाना टहलते हुए दुकान तक आती थीं। कल जब नहीं आई तो लगा कि शायद तबीयत खराब होगी। सुबह समाचार मिला और मार्केट के लोगों से हत्या की बात सुनी तो शॉक लगा।

वे तो बहुत ही व्यवहार कुशल महिला थीं। हम लोग साथ में कमेटी डालते थे। उसमें वो भी हिस्सेदार थीं। कमेटी के दौरान ही मुलाकात भी होती थी। हर महीने उनके पास कमेटी का पैसा जाता था। वो काफी संपन्न होने के बाद भी बहुत सरल थीं। पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दे।

अब जानते हैं क्या था पूरा मामला

सरोजनी नगर के सेक्टर-एफ, LDA कॉलोनी की रहने वाली सरला काका की तीन मंजिला फ्लैट में अकेले रहती थीं। सोमवार दोपहर को बुजुर्ग महिला की घर के अंदर ही गला दबाकर हत्या कर दी गई। उनका गला गमछे से कसा होने के साथ ही दोनों पैर भी दुपट्टे से बंधे मिले थे।

सरला काका की सोने की दो चूड़ियां, सोने की चेन, सोने की तीन अंगूठी और सोने के टॉप्स भी गायब मिले थे। पुलिस को प्रारंभिक जांच में शरीर पर पहने आभूषण ही हत्या की वजह लग रही थी।

मृतका सरला को जानने वाली महिला ने कहा कि वे बहुत सरल थीं। कभी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ।

नौकरानी पर क्यों गहराया शक

असल में सुबह 11:30 बजे सरला अपनी अहमदाबाद में रहने वाली बेटी रश्मि से फोन पर बात कर रही थी। तभी सरला की नौकरानी काम करने आ गई, तो फोन काट दिया। इसके 1 घंटे बाद जब बेटी ने कॉल किया तो फोन नहीं उठा। बेटी के बयान के आधार पर पुलिस ने नौकरानी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। हालांकि, नौकरानी ने कुछ भी कबूल नहीं किया है।

पुलिस जल्द कर सकती है खुलासा

पुलिस सूत्रों की मानें तो 8 संदिग्धों से हुई पूछताछ के बाद काफी हद तक सुराग मिल चुके हैं। इस वजह से CCTV और सर्विलांस में सामने आए सब्जी वाले और दो पुरुष व 4 महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले में कमेटी का एंगल भी तलाश रही है।

सरोजनी नगर का यही वह घर है, जहां 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दिन में ही हत्या कर दी गई।
सरोजनी नगर का यही वह घर है, जहां 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दिन में ही हत्या कर दी गई।

शक है कि कहीं ऐसा तो नहीं घर में रखे पैसों की वजह से ही महिला की हत्या कर दी गई। इसके बाद लूटपाट दिखाने के लिए उनकी सारी ज्वेलरी निकाल ली गई। बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने व सिर पर भारी चीज से मारने के निशान मिले हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

DCP तेज स्वरूप सिंह का कहना है कि पुलिस केस में आरोपियों के काफी करीब है। आरोपी को पकड़ने के लिए 5 टीमें गठित की गई हैं। CCTV और सर्विलांस के आधार पर केस को लगभग सुलझा लिया है। पूरे मामले में सरोजनी नगर थाना प्रभारी शैलेंद्र गिरी का कहना है उन्हें घटना की ज्यादा जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी उनके पास नहीं पहुंची है।

और खबरें