Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के सरोजनी नगर में दिनदहाड़े 72 साल की महिला की हत्या एक प्रेमी युगल ने की थी।

By admin · August 9, 2024 · 1 min read
पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। - Dainik Bhaskar
पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार किया है।

लखनऊ के सरोजनी नगर में दिनदहाड़े 72 साल की महिला की हत्या एक प्रेमी युगल ने की थी। दोनों को पैसे की जरूरत थी। इसके लिए दोनों ने मिलकर कई दिनों तक टारगेट खोजा। इसमें सरला काका सबसे सटीक टारगेट बनीं। सरला काका घर में अकेली रहती थीं।

पुलिस ने प्रेमी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी साउथ टीएस सिंह ने बताया कि बुजुर्ग महिला सरला काका के घर के पास में ही अर्चना शर्मा रहती है। अर्चना और उसके प्रेमी सूरज को पैसों की जरूरत थी। दोनों ने टारगेट तलाश किया। पूरी प्लानिंग के साथ घर में घुसे और हत्या के बाद लूटपाट कर फरार हो गए।

डीसीपी साउथ टीएस सिंह ने बताया, सरला काका की हत्या हाथ-पैर बांध कर की गई थी। गले में गमछा कसा था। सिर पर मूर्ति से चोट के निशान थे। शरीर से गहने गायब थे। जहां वह पड़ी थीं, वहां खून के धब्बे भी थे। पड़ोसी महिला जब उनके घर पहुंची, तब हत्या का पता चला।

बुजुर्ग महिला सरला काका घर में अकेली रहती थीं। पूरी प्लानिंग के साथ हत्या की गई।
बुजुर्ग महिला सरला काका घर में अकेली रहती थीं। पूरी प्लानिंग के साथ हत्या की गई।

बिजनेस के लिए घट रहा था पैसा इसलिए बनाई योजना

इंस्पेक्टर शैलेंद्र गिरि ने बताया, सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो एक सीसीटीवी में सूरज यादव गमछा डाले दिखा और दूसरे में बिना गमछा के था। सूरज के गले में जो गमछा दिख रहा था, उसी तरह का गमछा सरला काका के गले में कसा मिला था। इससे उस पर शक गहरा गया।

पुलिस उस पर नजर रख रही ही थी। तभी सरला काका के घर से गायब मोबाइल की आईएमईआई से एक नंबर ट्रेस हुआ। जो सूरज का निकला। सूरज ने घटना के बाद मौके से एक मोबाइल भी चुराया था। जिसका डिब्बा तक ले गया था, लेकिन उसकी रसीद मौके पर ही छूट गई। जिसके आधार पर ही मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया था।

सूरज को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने घटना में अर्चना के साथ देने की बात कबूल की। सूरज मूल रूप से उन्नाव औरास का रहने वाला है। पारा में किराए के मकान में रह रहा था। सूरज की निशानदेही पर मूल रूप से बस्ती सबई की रहने वाली अर्चना शर्मा को पकड़ा गया। अर्चना मृतका के घर के पास ही एलडीए एफ ब्लॉक में रहकर ब्यूटी पार्लर में काम करती है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है।

सट्टा में पैसे हारने पर प्रेमिका के साथ की प्लानिंग

पुलिस पूछताछ में सूरज ने बताया, वह होटल लिली के मालिक की गाड़ी चलाता था। आईपीएल में सट्टा खेलने के चलते लाखों रुपए हार गया था। उसने अपनी वैगनआर कार और मोटरसाइकिल तक गिरवी रख दी थी। इसीबीच उसकी प्रेमिका अर्चना ने भी 16 हजार रुपए की जरूरत बताई।

उसने अर्चना के साथ मिलकर लूट कर अपना कर्ज चुकाने की प्लानिंग बनाई। इसके लिए अर्चना के साथ मिलकर कई दिनों तक टारगेट खोजा। इसमें सरला काका को दोनों ने टारगेट बनाया।

सूरज सुबह से इसी पार्क में टहलने पहुंचा था।
सूरज सुबह से इसी पार्क में टहलने पहुंचा था।

प्रेमी ने गला घोंटा, प्रेमिका ने पकड़े पैर

सूरज सोमवार सुबह पार्क में टहलने पहुंचा और सरला काका के घर पर नजर रखने लगा। घर से नौकरानी के जाने के बाद अर्चना उनके घर पहुंची और पीछे से सूरज भी पहुंच गया। घुसते ही ड्राइंग रूम में बैठी सरला को पकड़ लिया। दुपट्टे से उनके हाथ-पैर बांधा। जब वह पुलिस को बताने के लिए बोलीं तो अर्चना ने सरला काका का पैर पकड़ लिया। सूरज ने गमछे से गला कस दिया। इसके बाद कंगन, अंगूठी और पैसे लूटकर दोनों भाग निकले।

अर्चना सरला काका के घर पास ही रहती थी। इसलिए घर आने पर विरोध नहीं किया।
अर्चना सरला काका के घर पास ही रहती थी। इसलिए घर आने पर विरोध नहीं किया।

पुलिस को शक न हो, इसलिए अर्चना ने नहीं छोड़ा घर

हत्याकांड के बाद अर्चना एक शातिर की तरह रहने लगी। सरला के घर आना-जाना भी नहीं बंद की। पुलिस पूछताछ और जांच से जुड़ी हर बात पर अनजान बनकर नजर रखती थी। बाद में प्रेमी सूरज को पूरी जानकारी अपडेट कर देती थी।

और खबरें