Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में बच्चों को लेकर जा रही CMS की वैन पलट गई। हादसे में 6 बच्चे घायल हैं। 2 की हालत गंभीर है।

By admin · August 9, 2024 · 1 min read

लखनऊ में बच्चों को लेकर जा रही CMS की वैन पलट गई। हादसे में 6 बच्चे घायल हैं। 2 की हालत गंभीर है। उनको मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। हादसा शहीद पथ पर हुआ।

पुलिस के मुताबिक, CMS की गोमती नगर ब्रांच की वैन शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे खुर्दही बाजार से 12 बच्चों को लेकर आ रही थी। पलासियो मॉल के सामने तेज रफ्तार वैन का टायर फट गया। इसके बाद गाड़ी डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई।

इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने वैन को टक्कर मार दी। इसके बाद वैन पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। बच्चे रोने लगे। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया।

एक बच्ची को हेड इंजरी, ICU में भर्ती

हादसे में दो बच्चियों को गंभीर चोट आई है। इनमें आराध्या यादव (9) को हेड इंजरी है। उसे ICU में भर्ती कराया गया। दूसरी बच्ची माही मौर्य के हाथ-पैर और मुंह पर चोट आई है। बाकी 4 बच्चों का इलाज लोहिया में चल रहा है। घायल अन्य बच्चों में नंदिनी (9), अर्थ कनौजिया (6), सार्थक शुक्ला और आशुतोष गुप्ता (15) हैं। सभी के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।

हादसे के बाद शहीद पथ पर जाम लग गया है।
हादसे के बाद शहीद पथ पर जाम लग गया है।

जेसीबी से वैन और थार को हटाया

हादसे में वैन और थार का ड्राइवर सुरक्षित है। थार मालिक अपने बच्चे को जयपुरिया स्कूल छोड़ने जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से वैन और थार को रोड से हटा दिया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी का कहना है कि वैन ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। गाड़ी का टेक्निकल मुआयना कराकर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद सीएम योगी ने अफसरों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घायल बच्चों का बेहतर इलाज किया जाए।

CMS के गोमती नगर ब्रांच में बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन पलट गई।
CMS के गोमती नगर ब्रांच में बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन पलट गई।

स्कूल प्रबंधन ने कहा प्राइवेट थी वैन

सीएमएस के प्रवक्ता ऋषि खन्ना का कहना है कि वैन प्राइवेट थी। वह बच्चों को लेकर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल गोमतीनगर विस्तार आ रही थी। घायल बच्चों का हाल जानने के लिए ब्रांच के दोनों प्रिंसिपल मेदांता और लोहिया अस्पताल पहुंचे। स्कूल की तरफ से अभिभावकों का पूरा सहयोग किया जाएगा।

और खबरें