Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में एक युवती के साथ पांच युवकों ने रात में छेड़खानी की। लड़की विरोध की तो सभी उसके साथ मारपीट करने लगे।

August 26, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ में एक युवती के साथ पांच युवकों ने रात में छेड़खानी की। लड़की विरोध की तो सभी उसके साथ मारपीट करने लगे। पहले बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा। उसको चप्पलों से पीटा। दो-तीन थप्पड़ भी जड़े। युवती का दोस्त बचाने आया तो उसकी भी हॉकी से पिटाई की गई।div
div
div class=”

cf559a0e
b06c8b9b

div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र की है। युवती शहर की प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। घटना के दौरान उसने महिला हेल्पलाइन 1090 पर फोन की। जैसे ही उनको पता चला की पुलिस बुला रही है वैसे ही आरोपियों ने मोबाइल छीनकर तोड़ दिया।

बगल में किराए से रहते हैं आरोपी

युवती का कहना है कि वह गाजीपुर इलाके में किराए के घर में रहती है। मारपीट करने वाले युवक भी इसी मकान में किराए से रहते हैं। घटना 14 अगस्त की रात 11.30 बजे की है। ऑफिस से घर छोड़ने उसका दोस्त आया था।

गला दबाकर हत्या की कोशिश

गाड़ी से उतरकर रूम जा रही थी तभी एक युवक रोका। वह अश्लील हरकत करने लगा। किसी तरह उससे बचकर कमरे की तरफ भागी। दोस्त को फोन कर घटना की जानकारी दी। दोस्त जब युवकों का विरोध किया तो आरोपी और उसके चार दोस्तों ने पहले हॉकी से पिटाई की फिर गला दबाकर हत्या की कोशिश की।

पुलिस पहुंचने से पहले आरोपी हुए फरार

मनचलों की शिकायत करने के लिए जब 1090 पर कॉल की तो एक आरोपी मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में एसएचओ गाजीपुर विकास राय का कहना है कि पीड़िता की तहरीर मिली है। पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। जल्द सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

एक अन्य मामले में महिला से सहकर्मियों ने बदतमीजी

विकासनगर की रहने वाली महिला ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में आपरेशन हेड के पद पर पोस्टेड हैं। महिला का आरोप है कि कार्यालय में काम करने वाले दो कर्मचारी उनसे अश्लीलता करते हैं। अधिकारियों से शिकायत करने पर आरोपियों ने उनसे माफी मांग थी। लेकिन कुछ दिन बाद रंजिश के चलते दोनों आरोपी केबिन में घुस आए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

विरोध पर आरोपियों ने छेड़छाड़ की और कपड़े फाड़ दिए। उनका वीडियो भी बना लिया। किसी तरह से बच कर पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंची मगर कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई न होने पर महिला कोर्ट चली गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया ।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें