Skip to content
September 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

चारबाग रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब दो युवक टाटा सफारी लेकर प्लेटफार्म नंबर एक पर बने जीआरपी थाने पहुंच गए।

August 29, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” तस्वीर में लाल शर्ट में हितेश और पीली शर्ट में शिवांश है। - Dainik Bhaskar div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″तस्वीर में लाल शर्ट में हितेश और पीली शर्ट में शिवांश है।div
div class=”fe1b7d06″div

चारबाग रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब दो युवक टाटा सफारी लेकर प्लेटफार्म नंबर एक पर बने जीआरपी थाने पहुंच गए। प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मच गई।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा था। आरपीएफ ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर चालक तो जेल भेज दिया। कार को भी सीज कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नशे में थे। आरपीएफ ने दोनों को मेडिकल के लिए बलरामपुर अस्पताल भेजा है।

गनीमत यह रही की कि देर रात प्लेटफार्म नंबर एक पर कोई ट्रेन नहीं थी। जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना रात करीब एक बजे की है।

div class=”f3e032cb “यह तस्वीर उसी कार की है, जिसे लेकर दोनों युवक प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंचे थे।div
div class=”f46ba790″यह तस्वीर उसी कार की है, जिसे लेकर दोनों युवक प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंचे थे।div
divdiv

लखनऊ नंबर की कार, सरोजनी नगर का रहने वाला है चालक

टाटा सफारी (यूपी 32 एफए 8989) को सरोजनीनगर निवासी हितेश तिवारी चला रहा था, जबकि उसके साथ बंथरा निवासी शिवांश चौधरी बैठा था। दोनों युवक चारबाग पार्सल घर के निकट बने रैंप के जरिए कार लेकर प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंच गए। टाटा सफारी को देख वहां मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

उस समय प्लेटफार्म नंबर एक पर कोई ट्रेन नहीं थी, जिसकी वजह से भीड़ कम थी। दोनों को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने कार चला रहे, हितेश तिवारी को जेल भेज दिया। जबकि शिवांश चौधरी को जमानत दे दी।

div class=”f3e032cb “लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन की तस्वीरdiv
div class=”f46ba790″लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन की तस्वीरdiv
divdiv

रेलवे सुरक्षा पर बड़ा सवाल

सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्लेटफार्म नंबर एक पर दोनों युवक कार लेकर पहुंच गए, लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई नहीं था। इस घटना से यह बात साफ हो गई कि चारबाग रेलवे स्टेशन पर किस प्रकार की असुरक्षा है।

आरपीएफ चारबाग के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार ने बताया कि चारबाग पार्सल घर के आगे पार्सल की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए बने रैंप के जरिए दोनों युवक सफारी लेकर प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कार भी सीज कर दी गई है।

दोनों युवकों को मेडिकल के लिए बुधवार को बलरामपुर अस्पताल भेजा गया था। उन्होंने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जा रही है। अभी मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है।

div class=”f3e032cb “चारबाग रेलवे स्टेशन पर पार्सलघर के आगे बना रैंप, जहां से दोनों युवक कार अंदर ले गए।div
div class=”f46ba790″चारबाग रेलवे स्टेशन पर पार्सलघर के आगे बना रैंप, जहां से दोनों युवक कार अंदर ले गए।div
divdiv

एक साल पहले मंत्री की कार चढ़ी थी

24 अगस्त 2023 को उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की कार को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर बने एस्केलेटर तक ले जाया गया था। इसके लिए कार को दिव्यांगों के लिए बने रैंप पर चढ़ाकर एस्केलेटर तक पहुंचाया गया था। इस घटना का वीडियो भी सामने आने के बाद आरपीएफ ने मामला दर्ज किया था। मंत्री के वाहन चालक ने कोर्ट में सरेंडर किया था। कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर कोर्ट ने उसे जमानत दी थी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें