Skip to content
September 7, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

न्यायालय ने आदेश में कहा कि दुराचार के जिन मामलों में पीड़िता की आयु 16 वर्ष से कम है, उन मामलों में अभियुक्त की अग्रिम जमानत याचिका न्यायालय में पोषणीय नहीं है।

August 30, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने एक अग्रिम जमानत पर सुनवाई करते हुए महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। न्यायालय ने आदेश में कहा कि दुराचार के जिन मामलों में पीड़िता की आयु 16 वर्ष से कम है, उन मामलों में अभियुक्त की अग्रिम जमानत याचिका न्यायालय में पोषणीय नहीं है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

न्यायालय द्वारा किए गए आदेश में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 438 में वर्ष 2018 में जोड़ी गई नई उपधारा का जिक्र किया गया है। यह आदेश न्यायमूर्ति करुणेश सिंह पवार की एकल पीठ ने छोटी नाम की अभियुक्त की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के पश्चात पारित किया।

यह मामला गोंडा जनपद के नवाबगंज थाने का है, जिसमें अभियुक्ता पर 16 वर्ष से कम आयु की पीड़िता के साथ हुए दुराचार की साजिश में शामिल होने का आरोप है। अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के समय राज्य सरकार की ओर से उपस्थित अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि अग्रिम जमानत की धारा 438 में वर्ष 2018 में उप धारा 4 जोड़ा गया है।

इसमें आईपीसी की धारा 376(3), 376 एबी, 376 डीए और 376 डीबी को अग्रिम जमानत के दायरे से बाहर कर दिया गया है। इसके कारण इन धाराओं में किए गए अपराध के मामले में अग्रिम जमानत याचिका न्यायालय में पोषणीय नहीं है।

न्यायालय ने सरकारी अधिवक्ता द्वारा बताई गई इस बात को मानते हुए कहा कि इस तरह के आपराधिक मामलों में अग्रिम जमानत पर विचार नहीं किया जा सकता। उक्त सभी धाराएं 16 वर्ष व 12 वर्ष से कम की बच्चियों के साथ दुराचार व सामुहिक दुराचार के अपराध से संबंधित हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें