Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

चरम पर है चायनीज सामानों की तस्करी। तस्करी रोकने में सुरक्षा एजेंसियां नाकाम।

September 13, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

रुपईडीहा बहराइच। नेपाल सीमा से सटे भारतीय क्षेत्रों में प्रतिबंधित चायनीज सामानों की तस्करी युद्ध स्तर पर जारी है। पुलिस का भारी भरकम अमला, कस्टम व एसएसबी भी इस तस्करी को रोकने में नाकाम सिद्ध हो रही हैं। नेपाल से इस समय नेपाली देशी घी, चीन निर्मित कॉस्मेटिक, चायनीज लहसुन व कीवी आदि सामान बेखौफ दिन में साइकिल सवार कैरियर नेपाल से रुपईडीहा में ढोते देखे जाते हैं।

इस इंडो नेपाल बार्डर पर भारत नेपाल के युवकों को एक संगठित गिरोह है। जो यह तस्करी कैरियर्स के माध्यम से करा रहा है। रुपईडीहा के पश्चिम एसएसबी की पचपकरी, रंजितबोझा, शिवपुरा व रुपईडीहा रेंज से सटी बख्शी फारेस्ट बीओपी हैं। ऐसे ही रुपईडीहा के पूरब निबिया, मनवरिया, मुंशीपुरवा प्रथम व मुंशीपुरवा द्वितीय अब्दुल्लागंज जंगल में स्थित है। इसी प्रकार नेपाल सीमा से सटे शिवपुर मोहरनिया गांव में पुलिस चौकी प्रस्तावित है। रुपईडीहा के पूरब सीतापुरवा गांव भी नेपाल सीमा से बिल्कुल सटा है।

दोनो स्थानों पर 1 एसआई व सिपाहियों की तैनाती है। हल्का नम्बर 3 में 2 एसआई व लगभग 1 दर्जन सिपाहियों की तैनाती है। हल्का नम्बर 3 में नगर पंचायत रुपईडीहा का क्षेत्र आता है। दिन दहाड़े रुपईडीहा के बजाजा मार्केट, आजाद नगर व स्टेशन रोड होते हुए प्रतिबंधित चायनीज माल साईकलों पर लादे कैरियर्स नई बस्ती व विवेकानंद नगर के गोदामो में डंप करते हैं।

फिर यह सारा प्रतिबंधित सामान रात में या सुबह 3 व 4 बजे पिकअप से लाद कर तस्कर नानपारा, बहराइच, कैसरगंज व लखनऊ तक पहुंचा रहे हैं। कहने को एसएसबी के जवान भी बार्डर पर पहरा दे रहे हैं। क्षेत्र के लोग इस दिन दहाड़े हो रही चायनीज सामानों की तस्करी को देखकर दबी जुबान से सुरक्षा एजेंसियों की संलिप्तता से इनकार नही कर पा रहे हैं।

और तो और रुपईडीहा नगर पंचायत में प्रांतीय व केंद्रीय गुप्तचर एजेंसियों के लगभग एक दर्जन अधिकारी व कर्मचारी तैनात हैं। यही नही बाबागंज में एटीएस थाना भी बना हुआ है। परंतु ये सभी एजेंसियां भारत में हो रही चायनीज सामानों की तस्करी रोकने में नाकाम है। इससे भारत का धन नेपाल होते हुए चाइना तक जा रहा है।

रुपईडीहा
12/9/2024

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें