Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

अखिलेश से मिली अयोध्या की गैंगरेप पीड़िता:कहा- भाजपा कार्यकर्ताओं ने दरिंदगी की; FIR वापस लेने का बना रहे दबाव

September 18, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” सपा कार्यालय के बाहर मामले की जानकारी देती गैंगरेप पीड़िता। - Dainik Bhaskar div class=”a330ff56″div
div

div class=”f46ba790″सपा कार्यालय के बाहर मामले की जानकारी देती गैंगरेप पीड़िता।div

div class=”fe1b7d06″div

सपा प्रमुख अखिलेश यादव से अयोध्या की गैंगरेप पीड़िता मिलने पहुंची। सपा नेता पवन पांडेय ने लखनऊ के पार्टी कार्यालय में सपा प्रमुख से मुलाकात करवाई। पीड़िता ने अखिलेश को घटना के बारे में बताया और न्याय की गुहार लगाई।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

सपा कार्यालय के परिसर में उसने मीडिया से बात की। पीड़िता ने कहा- मैंने अखिलेश यादव को सब कुछ बता दिया है। उन्होंने मुझे सहयोग करने का आश्वासन दिया। 16 से 25 अगस्त के बीच मेरे साथ घटना हुई। मैं प्रशासन के पास गई, लेकिन मेरे साथ महिला थाने की दरोगा ने बुरा बर्ताव किया। उन्होंने गाली देकर मुझे भगा दिया।

SSP के पास गई, तब जाकर FIR दर्ज हुई। आरोपी मुझे झूठा साबित करने में लगे हैं। FIR वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। मेरे माता-पिता पर दबाव डाला गया। उन्होंने घरवालों से कहा- अपनी लड़की को समझाकर रखो। नहीं तो इज्जत नहीं बचेगी। आरोपी भाजपा के कार्यकर्ता हैं। पुलिस उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है।

div class=”f3e032cb “अखिलेश यादव ने कहा- मुख्यमंत्री अपराधियों को संरक्षण देना बंद करें। सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई हो।div
div class=”f46ba790″अखिलेश यादव ने कहा- मुख्यमंत्री अपराधियों को संरक्षण देना बंद करें। सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई हो।div
divdiv

राम जन्मभूमि परिसर में सफाई का काम करती है पीड़िता

इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब तक 5 को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया है। तीन आरोपी अभी फरार हैं। पीड़िता (20) BA की छात्रा है और राम जन्मभूमि परिसर में सफाई का काम करती है। पीड़िता ने अयोध्या कैंट थाने में FIR कराई थी।

div class=”f3e032cb “सपा कार्यालय के बाहर मीडिया से बात करती गैंगरेप पीड़िता।div
div class=”f46ba790″सपा कार्यालय के बाहर मीडिया से बात करती गैंगरेप पीड़िता।div
divdiv

इसमें बताया था- मैं सहादतगंज में रहने वाले वंश चौधरी को 4 साल से जानती थी। 6 अगस्त को वंश ने सोहावल से मुझे अपनी गाड़ी में बैठाया और जिला अस्पताल पर छोड़ दिया। फिर 16 अगस्त को वंश, सारिक और विनय ने मुझे घूमने चलने के लिए कहा। मैं वंश को पहले से जानती थी, इसलिए साथ चली गई।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

रेप कर मार डालने की धमकी दी

छात्रा के मुताबिक, हम लोग अंगूरीबाग के गोकुल गेस्ट हाउस पहुंचे। वहां वंश चौधरी, सारिक और विनय ने मेरे साथ रेप किया। विरोध करने पर उन्होंने मुझे धमकाया। कहा- अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे। मैं डर गई। घर पहुंची तो वंश का फिर से फोन आया।

उसने धमकाते हुए मिलने के लिए बुलाया। मैं डरकर चली गई। वह लोग गैराज बनवीरपुर लेकर गए। वहां पर वंश ने मेरे साथ रेप किया। विनय और शिवा ने मेरे साथ छेड़खानी की।

कार में छेड़छाड़ की, तभी डिवाइडर से टकरा गई

छात्रा के मुताबिक, इसके बाद वंश चौधरी और शिवा मुझे विनय के घर ले गए। विनय ने मुझे बंधक बना लिया। 18 अगस्त को सुबह 11 बजे मुझे देवकाली बाईपास पर छोड़ दिया। मैं डरी थी। 2-3 दिन बाद सफाई के काम पर लौट आई।

इसके बाद इन लोगों ने मुझे बंधक बना लिया। 3 दिनों (22, 23 और 24 अगस्त) तक मुझे बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपियों ने मेरे साथ दरिंदगी की। 25 अगस्त की सुबह 4 बजे उदित, वंश चौधरी और विनय मुझे कार से राम जन्मभूमि ले जाने लगे। आरोपियों ने रास्ते में मेरे साथ छेड़खानी की।

इस दौरान महोबरा चौराहा पर कार डिवाइडर से टकरा गई। मुझे सिर और पैर में चोट लग गई। फिर उन लोगों ने मुझे नाके पर छोड़ दिया।

पवन पांडेय बोले- कानून व्यवस्था पर काला धब्बा

div class=”f3e032cb “पवन पांडेय ने कहा- आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।div
div class=”f46ba790″पवन पांडेय ने कहा- आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।div
divdiv

सपा नेता पवन पांडेय ने कहा- ये उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर काला धब्बा है। सीएम कहते हैं कि सारे अपराधी यूपी छोड़कर चले गए हैं। ऐसे में ये दुराचारी कौन हैं? जिन अफसरों ने पीड़िता से बुरा बर्ताव किया है। जांचकर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें