Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के सबसे पॉश एरिया 1090 चौराहे पर आधी रात का नजारा कुछ अलग होता है। यहां रात में कार को क्लब बनाकर तेज गाने बजाए जाते हैं।

By admin · September 19, 2024 · 1 min read
लखनऊ में ट्रिपलिंग करते बाइक और स्कूटी सवार। - Dainik Bhaskar
लखनऊ में ट्रिपलिंग करते बाइक और स्कूटी सवार।

लखनऊ के सबसे पॉश एरिया 1090 चौराहे पर आधी रात का नजारा कुछ अलग होता है। यहां रात में कार को क्लब बनाकर तेज गाने बजाए जाते हैं। बियर और शराब के जाम छलकाए जाते हैं। बाइक पर तीन सवारियां स्टंट करते हुए फर्राटा भरते हैं।

इसमें युवक और युवतियां दोनों शामिल हैं। वहीं, पुलिस सिर्फ बैरिकेडिंग से खानापूर्ति करती है। जबकि, गोमती नगर इलाके में 10 सितंबर को हुए भीषण हादसे के बाद पुलिस एक्टिव है। इसके बाद भी स्टंटबाजी कम होने का नाम नहीं ले रही।

11 बजे से 1 बजे के बीच 1090, समता मूलक चौराहे से कालीदास मार्ग तक पड़ताल की। जिसमें कई लोग गोमती पुल के ऊपर शराब पीते मिले, तो कई बिना हेलमेट के ट्रिपलिंग करते दिखाई दिए।

पहले देखें तीन तस्वीरें

यह तस्वीर समता मूलक चौराहे के पास की है। यहां खुलेआम जाम छलकाए जाते हैं।
यह तस्वीर समता मूलक चौराहे के पास की है। यहां खुलेआम जाम छलकाए जाते हैं।
इस तस्वीर में देख सकते हैं कि कैसे नशे में धुत युवक को बाइक पर बैठाने की कोशिश की जा रही है।
इस तस्वीर में देख सकते हैं कि कैसे नशे में धुत युवक को बाइक पर बैठाने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस की सख्ती के बाद भी युवक रांग साइड से गाड़ियां भगाते हैं।
पुलिस की सख्ती के बाद भी युवक रांग साइड से गाड़ियां भगाते हैं।

गाड़ी में तेज म्यूजिक था। जैसे ही उनकी वीडियो बनाने के लिए मोबाइल निकाला गया। वो बियर की केन फेंककर फरार हो गए।

इसके बाद टीम पुल के दूसरी तरफ पहुंची। वहां, दो लड़के गाड़ी का दरवाजा खोलकर पैग बनाने में मशगूल थे। तेज गाने के साथ माहौल का मजा ले रहे थे। चौंकाने की बात ये रही कि दूसरी तरफ पुलिस की पेट्रोलिंग जीप खड़ी थी। लेकिन पुलिस टीम ठंडी हवाओं का आनंद लेती रही।

रात में जब सड़कें कुछ खाली होती हैं तो बाइक सवारों की टोलियां निकलती हैं। इन्हीं बैरिगेटिंग को पार करते हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।
रात में जब सड़कें कुछ खाली होती हैं तो बाइक सवारों की टोलियां निकलती हैं। इन्हीं बैरिगेटिंग को पार करते हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।

गोमती नदी के पुल पर नशे के बाद हुई मारपीट

पुल के ऊपर दो लड़के एक युवक को मारते नजर आए। उनका आरोप था कि मोबाइल लेकर भागा है। जबकि दूसरा खुद को बेकसूर बताकर लोगों से मदद से मांग रहा था। इस मारने वाले लड़के के बारे में जानकारी की तो पता चला कि उसका नाम कलाम है।

जो पुल के ऊपर सामान बेचने वालों को अपने हिसाब से चलाता है। अगर कोई उसकी बात नहीं सुनता है, तो मारपीट करता है। कलाम इसके पहले एक नाबालिग बच्चे को जान से मारने के आरोप में जेल भी जा चुका है।

2 घंटे में 100 से ज्यादा बाइक सवार ट्रिपलिंग करते दिखे

मंगलवार को सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई थी। हादसे में सामने आया था कि युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। ऐसे में दैनिक भास्कर ने बैरिगेटिंग से बिना हेलमेट गुजरने वालों को गिनना शुरू किया। करीब 2 घंटे में 100 से ज्यादा लोग ट्रिपलिंग पर बिना हेलमेट मिले। बिना हेलमेट ट्रिपलिंग करती लड़कियां भी नजर आईं।

तेज आवाज की वजह से पुलिस ने हायाबुशा बाइक का चालान भी काटा।
तेज आवाज की वजह से पुलिस ने हायाबुशा बाइक का चालान भी काटा।

सख्ती के बाद भी नियम तोड़ने वाले बेलगाम

पुलिस ने लगातार हुए हादसे के बाद बुधवार को सुबह 3 बजे से शाम 7 बजे गोमती नगर में चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें करीब 207 गाड़ियां पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। जबकि 5 बाइकों को सीज किया गया। जिसमें 18 लाख की सुजुकी हायाबुसा भी शामिल है। जिसका मोडिफाइड साइलेंसर आवाज कर रहा था।

और खबरें