Skip to content
September 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

चाइनीज लहसुन की तस्करी तेज, सक्रिय हुई एसएसबी।भारी मात्रा में लहसुन बरामद।

September 20, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

रुपईडीहा बहराइच। एसएसबी की 42वी वाहिनी की शिवपुरा बीओपी के जवानों ने रात्रि गस्त के दौरान 19 सितंबर की सुबह 3 बजे तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में ले जाया जा रहा 4 कुंतल 20 किलो चाइनीज लहसुन बरामद करने में सफलता अर्जित की है।

उक्त जानकारी देते हुए 42वी वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि प्रतिबंधित चाइनीज लहसुन की तस्करी का संज्ञान लेते हुए जवानों को हिदायत देकर सतर्क किया गया। उन्होंने बताया कि शिवपुरा बीओपी के एसएसबी के एसआई सतीश कुमार, अमरजीत, तपन बरुवा, कांस्टेबल संदीप तीरे व नरेश धुर्वे आदि ने पिलर संख्या 651/18 से भारतीय क्षेत्र में साईकलों पर लहसुन लादे लगभग 2 सौ मीटर तस्कर भागे जा रहे थे। जवानों ने दौड़ा कर इन्हें पकड़ लिया।

तस्कर साइकिल छोड़कर भागने लगे। कुछ भाग गए लेकिन 16 वर्षीय आमीन राई पुत्र इब्राहिम राई निवासी बरथनवा नगर पंचायत रुपईडीहा को पकड़ लिया गया। 15 बोरा लहसुन, 5 साइकिल सहित आमीन को पकड़ लिया गया। लहसुन व आमीन को रुपईडीहा कस्टम को सौप दिया गया।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
20/9/2024

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें