div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″महिला लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती है।div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ में एक महिला जहर खाकर सीएम आवास के करीब पहुंच गई। चक्कर आने पर वह सड़क पर बैठ गई। जब पुलिसकर्मियों ने उससे पूछा कि क्या हुआ। महिला ने बताया कि उसने जहर खा लिया है। पुलिस ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
महिला मूल रूप से फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की रहने वाली है। वह सुबह 7:30 बजे बस से लखनऊ पहुंची थी, फिर पैदल सीएम आवास के करीब पहुंची। महिला का कहना है कि दबंगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है, उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
महिला का नाम रुखसाना (35) है। फिलहाल, उसकी हालत स्थिर है। पुलिस की जांच के अनुसार, महिला ने सीएम आवास के करीब पहुंचने से पहले ही जहर खा लिया था।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″जहर खाने वाली महिला को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″महिला ने जहर क्यों खाया है, इसकी सटीक जानकारी नहीं मिली है।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″सिविल हॉस्पिटल में भर्ती महिला फिरोजाबाद से लखनऊ पहुंची थी।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″जहर खाने वाली महिला से हॉस्पिटल की नर्स ने पूछताछ की। नाम जाना और यहां आने का कारण भी जाना।div
divdiv
शिकोहाबाद पुलिस महिला के गांव पहुंची
महिला के रुकनपुरा गांव में स्थानीय थाने की पुलिस भेजी गई है। लखनऊ पुलिस ने फिरोजाबाद पुलिस से जानकारी मांगी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला की जमीन का बैनामा करा लिया गया है, जिसके संबंध में महिला ने तहसील और थाने में शिकायत की है।
जेठानी से है महिला का प्रॉपर्टी विवाद
ASP नगर ने बताया कि महिला रुखसाना पत्नी रफीकुद्दीन रुकनपुर, शिकोहाबाद की रहने वाली हैं। इन्होंने 2 पैतृक संपत्ति में से एक संपत्ति जेठानी के नाम बैमाना कर दिया है। वहीं, जेठानी ने दूसरी जगह की पैतृक संपत्ति का अपना हिस्सा रिंकू नाम के व्यक्ति को रजिस्ट्री कर दी है।
रुखसाना उसी प्रॉपर्टी में रहती हैं। रिंकू कब्जा करना चाहता है। दोनों पार्टियों की तरफ से वाद दाखिल किया गया है। लखनऊ पुलिस के संरक्षण में रुखसाना का इलाज चल रहा है। हम लगातार संपर्क में हैं। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
DGP मुख्यालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
DGP मुख्यालय ने मामले में लखनऊ पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। आखिर महिला क्यों फिरोजाबाद से लखनऊ आई? महिला की शिकायत पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
डेढ़ महीने पहले भी CM आवास के पास महिला ने खुद को आग लगाई थी, इलाज के दौरान हुई थी मौत
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
इससे पहले 6 अगस्त को एक महिला ने सीएम आवास के करीब पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया था। महिला अपने वकील के उकसावे में उन्नाव से लखनऊ आई थी। यहां उसके बताए प्लान के खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
इसके बाद महिला को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे KGMU रेफर किया गया। वह 90% जल गई थी। इस मामले में पुलिस ने महिला के वकील सुनील कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था




