Skip to content
September 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि पीडीए बड़ी लड़ाई लड़ने जा रहा है।

September 22, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि पीडीए बड़ी लड़ाई लड़ने जा रहा है। पीडीए सबको साथ लेकर चलने का काम करेगा। आने वाले चुनाव में भी पीडीए ही एनडीए को हराएगा।div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce” data-google-query-id=””
div id=”google_ads_iframe_/28928716/Bhaskar/Refresh/M.DAB_AS_MID_300x250_Refresh_0__container__”div
div id=”google_ads_iframe_/28928716/Bhaskar/Refresh/M.DAB_AS_MID_300x250_Refresh_1__container__”div
div
div

पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा विधानसभा उपचुनाव में सभी दस सीटें हारेगी। इसके बाद भाजपा विधानसभा का चुनाव भी हारेगी। भाजपा हार से डरी हुई है। ये बीएलओ को हटा रहे है। जाति के आधार पर बीएलओ की तैनाती हो रही है। जाति के आधार पर एसडीएम तैनात हो रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। थाने, तहसील से लेकर हर स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा के नेता खुद स्वीकार करते है कि इस सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

इतना भ्रष्टाचार पहले कभी नहीं था। भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ खुद इनके गठबंधन का विधायक धरने पर बैठा है। विधायक, मंत्री कह रहे है लूट हो रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर फेल है। किसानों को एमएसपी नहीं मिल रही है। किसानों के आलू और गेहूं की फसल की तैयारी करनी है लेकिन डीएपी खाद नहीं मिल रही है। सरकार फसलों के लिए डीएपी और अन्य उर्वरक नहीं उपलब्ध करा पा रही है।

प्रधानमंत्री ने किया झूठा वादा

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से लेकर प्रधानमंत्री जी तक ने किसानों से झूठे वादे किए। कहा था कि आय दोगुनी हो जाएगी, आय दोगुनी नहीं हुई उल्टे महंगाई के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति जर्जर हो गयी। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। उनका भविष्य अंधकारमय है। मुख्यमंत्री जी रोज करोड़ों के निवेश की बात करते हैं। लेकिन न कहीं कोई उद्योग लग रहा हैं और न कहीं रोजगार है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें