Skip to content
September 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में छात्रा गैंगरेप केस में एक आरोपी नाबालिग:एक घंटे तक होटल में रहे, गैर समुदाय के दोनों आरोपियों से पूछताछ

September 25, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। - Dainik Bhaskardiv
div class=”f46ba790″पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ में कक्षा पांच की छात्रा को कार से अपहरण कर होटल में ले जाकर गैंग रेप करने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। गैर समुदाय के दोनों आरोपियों ने छात्रा को कार से होटल में ले जाकर गैंग रेप और अश्लील वीडियो बनाने की बात कबूल की है। आज पुलिस दोनों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए एक को जेल और दूसरे (नाबालिग) को बाल संप्रेशण गृह भेजा जाएगा।

एक घंटे तक होटल में बनाए रखा बंधक

पुलिस की जांच में सामने आया कि सोमवार दोपहर 2:40 बजे यह लोग छात्रा का अपहरण करके कृष्णानगर स्थित होटल पैराडाइज शांति इन ले गए। जहां यह लोग करीब एक घंटे तक रहे । 3:30 बजे होटल से निकले। इस दौरान आरोपी दानिश और नाबालिग आरोपी पीड़िता को अपने से दूर नहीं किया। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि कार चालक आरोपी दानिश और उसका नाबालिग साथी कई दिनों से पीड़िता का पीछा कर रहे थे। नाबालिग आरोपी की इलाके में ही नाई की दुकान है।

होटल के फुटेज में तीनों बातचीत करते आते-जाते दिखे

डीसीपी केशव कुमार के मुताबिक होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में साफ दिख रहा है कि दोनों आरोपी पीड़िता के साथ बातचीत करते अंदर गए। इन लोगों ने होटल में एक ही परिवार का होना बताया। साथ ही होटल में दानिश ने अपना आईडी प्रूफ भी दिया। होटल में आने के पीछे परिवार के एक लोगों के अस्पताल में भर्ती होना बताया।

आज कोर्ट में पीड़िता के दर्ज होंगे बयान

सरोजनीनगर इंस्पेक्टर के मुताबिक पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ ही कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार को कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।

स्कूल से लौटते वक्त गैर समुदाय के युवकों ने किया था अपहरण

सरोजनीनगर निवासी 5वीं की छात्रा को गैर समुदाय के दो युवकों ने अपहरण कर होटल में गैंग रेप किया था। पिता ने इलाके के ही रहने वाले आरोपी कार चालक दानिश और 17 साल के नाई की दुकान पर काम करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पिता का कहना था कि सोमवार दोपहर एक बजे बेटी को स्कूल से लौटते वक्त दोनों ने अपहरण किया। उसके बाद होटल में ले जाकर गैंग रेप किया था। जहां उसका अश्लील वीडियो बनाया। विरोध पर वीडियो वायरल करने और पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी धमकी दी थी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें