Skip to content
September 7, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

5 किलो चरस सहित फिर गिरफ्तार हुई नेपाली महिला।

September 25, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

रुपईडीहा बहराइच। इस इंडो नेपाल बार्डर पर वर्तमान समय में चरस व अफीम की तस्करी तेज हो गयी है। अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गरीब महिलाओं को कैरियर बनाकर नेपाल से भारतीय क्षेत्र में चरस की तस्करी करा रहे हैं। सोमवार की शाम 6:15 बजे नेपाली महिला रेखा बूढ़ा पुत्री दिल बहादुर बूढ़ा निवासिनी गांव सभा काक्री जिला रुकुम की एसएसबी व पुलिस की टीम ने तलाशी ली। उसकी कमर में बंधी 5 किलो चरस बरामद हुई। चरस की कीमत 1 करोड़ 50 लाख रुपये आंकी गयी है।

उक्त जानकारी देते हुए एसएसबी की 42वी वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि रुपईडीहा बीओपी पर इंस्पेक्टर सत्येन्द्र कुमार सिंह, एएसआई सदानन्द कालीता महिला कांस्टेबल सुप्रिया भारती, सुप्रिया जायसवाल, पूजा सिंह व आंचल रागी डॉग हैंडलर तथा थाने के एसआई जितेश कुमार सिंह, हे. का.मुलायम यादव व धीरेंद्र प्रताप सिंह व महिला कांस्टेबल प्रिया पांडेय ने तलाशी के दौरान उक्त महिला के पास 5 किलो चरस बरामद की। स्थानीय थाने में एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर महिला को माननीय न्यायालय बहराइच भेज दिया गया।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
24/9/2024

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें