div class=”f3e032cb”
div class=”f46ba790″गोमतीनगर पुलिस की दो टीम अन्य आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ के गोमतीनगर में 12 सितंबर की रात दरोगा के हिस्ट्रीशीटर बेटे को गोली मारने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ पीड़ित के दोस्त की पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के वक्त दरोगा का बेटा अपने दोस्त के घर के बाहर कार में बैठा था।
div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered” data-atd-fill-state=”unfilled”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce” data-google-query-id=””
div id=”google_ads_iframe_/28928716/Bhaskar/Article/M.DAB_AS_MID_300x250_1__container__”div
div
div
एक प्लाट की बिक्री के कमीशन को लेकर था विवाद
गोमतीनगर इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि 12 सितंबर को विपुलखंड निवासी धनंजय सिंह पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली उनके पैर में लगी थी। वहीं दोस्त राहुल बाल-बाल बच गया था। दोस्त की पत्नी जूही सिंह की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
बुधवार को गोरखपुर के रहने वाले रजत सिंह को क्राउनमॉल के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं अलीगंज एम सेक्टर में रहने वाले दिव्यम सिंह व विशाल वोरा को पुरनिया चौकी के पास से और देवरिया गौरी बाजार निवासी युवराज सिंह देवरिया से पकड़ा गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अविनाश सिंह उर्फ सिंकू और पीड़ित धनंजय सिंह के बीच एक प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें अविनाश सिंह उर्फ सिंकू ने साथियों के साथ हमला किया था। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।




