Skip to content
September 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

सिपाही की बेटी के साथ अश्लीलता करने वाला गिरफ्तार:लखनऊ में कक्षा छह तक एक साथ पढ़े दोनों; दूसरे साथियों की

September 28, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″गोमतीनगर पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों के विषय में जानकारी जुटा रही है।div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ में गोमती नगर स्थित एक स्कूल में हाईस्कूल में पढ़ने वाली सिपाही की बेटी के साथ अश्लीलता करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने के साथ आरोपी की शिनाख्त की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

आरोपी के नाबालिग होने के चलते उसको बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि वह पीड़िता के साथ पहले स्कूल में कक्षा छह तक पढ़ा है।

पीड़िता ने सिर्फ एक ही आरोपी का लिया नाम

गोमती नगर पुलिस के मुताबिक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर गलत करने मामले में मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया है। शुक्रवार को किशोरी का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया गया। जहां, उसने सिर्फ एक ही आरोपी का नाम लिया और शिनाख्त की।

इसलिए अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में पता चला है, कि आरोपी किशोर पीड़िता के साथ कक्षा छह तक एक ही स्कूल में पढ़ता था। आरोपी के स्कूल छोड़ने के बाद भी दोनों में दोस्ती थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसका आश्लील वीडियो बनाया और ब्लैकमेल करने लगा।

पिता ने दर्ज कराई एफआईआर, परिजन परेशान

महानगर इलाके में सिपाही परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी 16 साल की बेटी गोमती नगर स्थित एक स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा है। उनके साथ पढ़ने वाले छात्रों ने धमकी देकर बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल करने लगे।

इंस्पेक्टर गोमती नगर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक पीड़िता के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। मुख्य आरोपी को पकड़ा गया है। जो एक गैराज मालिक का बेटा है। अन्य की भूमिका की जांच की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें