Skip to content
September 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ के गुडंबा इलाके में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने थाने जा रहे पिता की शोहदों ने पिटाई कर दी।

October 1, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″div
div

लखनऊ के गुडंबा इलाके में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने थाने जा रहे पिता की शोहदों ने पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पिता का आरोप है कि शोहदे काफी समय से बेटी को परेशान कर रहे हैं। कई बार समझौता किया गया लेकिन वो अपनी आदत से बाज नहीं आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

गुडंबा इलाके की रहने वाली छात्रा को इलाके के अभिषेक विश्वकर्मा और आशू विश्वकर्मा परेशान करते थे। कई बार रास्ते में भी रोक लिया। छात्रा ने उनकी हरकतों को अनदेखा किया तो शोहदे घर तक पहुंच गए। इसके बाद छात्रा ने पिता से शोहदों की शिकायत की। तो आरोपियों ने समझौता कर लिया।

घर जाकर बात करने का बना रहे थे दबाव

पिता का आरोप है कि रविवार को अभिषेक व आशू विश्वकर्मा फिर से उसके घर पहुंचे और बेटी से जबरन बात करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। बेटी की शिकायत पर उन्होंने डायल -112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने थाने आने को कहा।

पिता थाने जा रहे थे तभी रास्ते में कुछ स्कार्पियो सवार लोगों ने उन्हें रोक लिया। जिसमें से अभिषेक, रामहेत, कुलदीप, मनीष, गोविन्द, जयकरन और गांव के अन्य लोगों ने उन्हें पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

मामले में इंस्पेक्टर नितीश श्रीवास्तव कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें