Skip to content
September 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

राजधानी में हाल बेहाल मुख्य कर अधिकारी के पास बैठने की जगह नहीं:लखनऊ नगर निगम में अफसर दूसरे कार्यालय में बैठे, सीटीओ ऑफिस बना कर्मचारी दफ्तर

October 5, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” मुख्य कर अधिकारी में अभी भी बोर्ड पर अंबी बिष्ट का नाम है। इसके अलावा ऊपर महिना कर्मचारी संघ का फ़्लैक्स लगा दिया गया है। - Dainik Bhaskar div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″मुख्य कर अधिकारी में अभी भी बोर्ड पर अंबी बिष्ट का नाम है। इसके अलावा ऊपर महिना कर्मचारी संघ का फ़्लैक्स लगा दिया गया है।div
div class=”fe1b7d06″div

नगर निगम के आला अधिकारियों के पास भी अब बैठने के लिए जगह नहीं है। चीफ टैक्स ऑफिसर (सीटीओ) कार्यालय को महिला कर्मचारियों का दफ्तर बना दिया गया है। इसकी वजह से अब नए चीफ टैक्स ऑफिसर अशोक सिंह के पास बैठने की जगह नहीं है। वह पिछले तीन दिन से अलग-अलग अधिकारियों के कार्यालय में बैठकर फाइल निपटा रहे हैं।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

दरअसल, अभी तक नगर निगम में चीफ टैक्स ऑफिसर (सीटीओ) का पद अंबी बिष्ट के पास है। उनके रिटायर होने के बाद यह कमरा अशोक सिंह को मिलना चाहिए। लेकिन अभी वह कमरा उनको नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि अंबी बिष्ट और अंदलीब जहरा समेत कई लोगों ने उसी कार्यालय को अब महिला कर्मचारियों का दफ्तर बना दिया है।

इसकी वजह से अभी अशोक सिंह के पास अब बैठने के लिए कोई जगह नहीं है। नगर निगम में मुख्य कर अधिकारी के कई काम नहीं हो रहे हैं। सभी 8 जोन के टैक्स का काम मुख्य कर अधिकारी के पास ही होता है। नगर निगम में यह आय का सबसे बड़ा स्रोत है। ऐसे में विभागीय लोगों की लापरवाही से काम प्रभावित हो रहा है।

div class=”f3e032cb “अशोक सिंह अपर नगर आयुक्त डॉक्टर एके राव के केबिन में बैठकर फाइल निपटा रहे है।div
div class=”f46ba790″अशोक सिंह अपर नगर आयुक्त डॉक्टर एके राव के केबिन में बैठकर फाइल निपटा रहे है।div
divdiv

30 सिंतबर को अंबी बिष्ट रिटायर हो चुकी हैं

30 सितंबर को सीटीओ पद से अंबी बिष्ट रिटायर हो गई हैं। वह पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की समधन और बीजेपी नेता अर्पणा यादव की मां है। ऐसे में कई बार उनके रसूख की वजह से लोग बोलने से बचते हैं।

सीटीओ कार्यालय पर उन्होंने उप्र नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर संगठन का बोर्ड लगा दिया है। बोर्ड पर बतौर संगठन की अध्यक्ष अंबी बिष्ट और महामंत्री अंदलीब जेहरा का नाम लिखा है।

सीटीओ कार्यालय पर महिला संगठन का बोर्ड लग गया है, इसलिए नए सीटीओ अशोक सिंह के पास कहीं बैठने की जगह नहीं है। इस मामले की नए सीटीओ ने नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त से शिकायत भी की है। उन्होंने अपने लिए कार्यालय की मांग की है।

वहीं नगर निगम मुख्यालय के केयर टेकर किशोरी लाल का कहना है कि सीटीओ कार्यालय पर किसी निजी संगठन का बोर्ड नहीं लगाया जा सकता। इस संबंध में संगठन को नोटिस जारी कर कार्यालय खाली करवाया जाएगा।

div class=”f3e032cb “कार्यालय में कुर्सी खाली रहती है लेकिन अभी तक नए सीटीओ को बैठने की जगह नहीं मिली।div
div class=”f46ba790″कार्यालय में कुर्सी खाली रहती है लेकिन अभी तक नए सीटीओ को बैठने की जगह नहीं मिली।div
divdiv

नगर आयुक्त बोले- आज कमरा मिल जाएगा

UPLIVE NEWS ने इस संबंध में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह से बात की तो उनका कहना था कि आज कमरा मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिन से कोर्ट के मामलों के कारण वह नगर निगम मुख्यालय नहीं जा सके हैं। शनिवार को मामले का निस्तारण कर दिया जाएगा।

हालांकि इस दौरान अंबी बिष्ट इस मामले पर पूरी तरह से शांत हैं। वह कार्यालय भी नहीं आ रही हैं। बावजूद वह कमरा नए सीटीओ नहीं मिल पाया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें