Skip to content
September 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल।

October 8, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

मिहींपुरवा बहराइच
थाना मोतीपुर अंतर्गत हसुलिया पुल के निकट ट्रैक्टर ट्राली से बाइक चालक की जोरदार टक्कर हो गई बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल किया गया रिफर।

थाना कोतवाली मूर्तिहा अंतर्गत राजू पुत्र सुक्खू उम्र 26 वर्ष निवासी नई बस्ती निधि पुरवा मंगलवार देर शाम अपने भाई मुंशी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में देखने के लिए बाइक से आ रहा था। जैसे ही बाइक सवार हसुलिया पुल के निकट पहुंचा सामने से तेज रफ्तार से आ रही, ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। जिसमें बाइक सवार राजू गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने घायल राजू को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार ना होने के कारण घायल को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

पत्रकार मदन पोरवाल

 

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें